एक्सप्लोरर

'गुजरात दंगों पर बहस करने से कोई फायदा नहीं, सुप्रीम कोर्ट सुना चुका है आखिरी फैसला'- BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद पर शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना चुका है, ऐसे में अब दूसरों मामलों पर बात करनी आवश्यकता है.

Shashi Tharoor On BBC Documentary: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब इस विवाद में कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एंट्री हो गई है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि उन्होंने कभी भी भारत के लोगों से 2002 के गुजरात दंगों से आगे बढ़ने के लिए नहीं कहा. थरूर ने कहा कि गुजरात दंगों के घाव अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम फायदा होगा.

एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल से बात करते हुए तिरुवनंतपुरम के लोकसभा सदस्य ने कहा कि भारत इस त्रासदी से आगे बढ़ गया है और लोगों को लगता है कि इस मामले को पीछे रखा जाना चाहिए, क्योंकि दो दशक बीत चुके हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना फैसला सुनाया है. हालांकि, थरूर ने कहा कि वो उन लोगों पर आक्षेप नहीं लगा रहे हैं जो मानते हैं कि आधिकारिक जांच से पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है.

ट्विटर यूजर को थरूर का जवाब

अशोक सिंह गरचा नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, "शशि थरूर ने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए ब्रिटिश सरकार से माफी की मांग की. कल उन्होंने भारतीयों से 2002 के गुजरात नरसंहार से आगे बढ़ने के लिए कहा!" इस पर थरूर ने रिप्लाई किया और कहा, "मैंने ऐसा नहीं किया."

'बहुत मामले हैं जिनपर बात होनी चाहिए'

शशि थरूर ने कहा, "मैंने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि मेरा मानना ​​है कि गुजरात के घाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन यह देखते हुए कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतिम निर्णय जारी किया है, हमें इस मुद्दे पर बहस करने से बहुत कम लाभ होता है...क्योंकि पहले ही इतने सारे मामले हैं जिनपर बात करनी जरूरी है."

'अन्य लोग मेरे विचार से असहमत हो सकते हैं'

उन्होंने कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि अन्य लोग मेरे विचार से असहमत हो सकते हैं, लेकिन सांप्रदायिक मुद्दों पर मेरे चार दशक के रिकॉर्ड और गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए खड़े होने के दो दशकों के रिकॉर्ड को विकृत करना चरम पर है."

ये भी पढ़ें- जोशीमठ संकट के बीच बोले पुष्कर सिंह धामी- 'हम चारधाम रेलवे प्रोजेक्ट को यूं ही नहीं रोक सकते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget