एक्सप्लोरर

‘सख्त और जल्दी कार्रवाई हो’, छत्तीसगढ़ के पत्रकार की हत्या पर बोलीं प्रियंका गांधी, मुआवजा और नौकरी की भी की बात

Chhattisgarh Journalist Murder Case: छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर उनकी हत्या कर दी गई.

Priyanka Gandhi On Mukesh Chandrakar Murder: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले ने राजनीतिक भूचाल ला लिया है. राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले में कांग्रेस नेता और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर मुख्य आरोपी हैं. वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पत्रकार की हत्या को लेकर सरकार से सख्त और जल्दी कार्रवाई की मांग की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, “बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है. खबरों के मुताबिक, मुकेश जी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सजा मिले और दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा एवं नौकरी पर विचार किया जाए. विनम्र श्रद्धांजलि.”

बीजेपी कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दरअसल, चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे. उनका शव शुक्रवार को चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक में मिला. उधर, मामले पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि सुरेश चंद्राकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी हैं. पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने चंद्राकर के साथ बैज की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश सचिव पद से सम्मानित किया था. कांग्रेस की तथाकथित 'मोहब्बत की दुकान' से तरह-तरह के आपराधिक सामान बिक रहे हैं - आखिर सभी सेल्समैन अपराधी हैं."

पुलिस ने तीन लोग किए गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने बताया कि उन्होंने हत्या के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने उनके नाम नहीं बताए और कहा कि विवरण बाद में बताया जाएगा. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.” सीएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “हमने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश दिए हैं.”

ये भी पढ़ें: बीजापुर पत्रकार हत्याकांड: मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, आरोपी ठेकेदार को भी पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget