एक्सप्लोरर

बीजापुर पत्रकार हत्याकांड: मुकेश चंद्राकर मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, आरोपी ठेकेदार को भी पकड़ा

Bijapur Journalist Murder: बीजापुर पुलिस ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Bijapur Journalist Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मामले में बीजापुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या के बाद फरार आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर दिल्ली से पकड़ा गया है. ठेकेदार रितेश को पुलिस की टीम दिल्ली से बीजापुर लेकर आई है. 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार हत्याकांड में अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है. फिलहाल, पकड़े गए सभी आरोपियों से पुछताछ जारी है. 

सेप्टिक टैंक में से मिली थी लाश
गौरतलब है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर के सेप्टिक टैंक में से मिली है. मुकेश के शव को टैंक में छुपाकर ऊपर से कंक्रीट बिछा दी गई थी. पुलिस को जेसीबी चलाकर टैंक तोड़ना पड़ा और फिर पत्रकार का शव बरामद किया गया.

मुकेश चंद्राकर के सहयोगी पत्रकारों का आरोप है कि ठेकेदार ने सुनियोजित तरीके से इस मर्डर को अंजाम दिया है. अन्य जर्नलिस्ट के दबाव में आकर ही पुलिस ने कार्रवाई की थी, जब मुकेश का शव बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन मुकेश चंद्राकर ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को बधाइयां दीं. उसी दिन ठेकेदार रितेश चंद्राकर ने फोन कर के उसे बस स्टैंड के पास बने अपने यार्ड में बुलाया था. आशंका है कि वहीं मुकेश की हत्या की गई है.

कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. कुल्हाड़ी और अन्य किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें:  बीजापुर पत्रकार हत्या: सेप्टिक टैंक में शव छुपा कर ऊपर बिछा दी कंक्रीट, पुलिस ने JCB चलाकर निकाली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget