एक्सप्लोरर

कांग्रेस के 'धनकुबेर' धीरज साहू के घर मिला 290 करोड़ कैश, अमित शाह बोले- 'सिर्फ बैंक के कैशियर ने देखे होंगे इतने नोट'

Dhiraj Prasad Sahu IT Raid: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से करोड़ों रुपये कैश मिलने के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. 6 दिसंबर से राज्यसभा सांसद और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

Amit Shah on Dhiraj Prasad Sahu IT Raid: झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से इनकम टैक्स ने अब तक 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश बरामद किया है. इसे लेकर कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है.

इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आज वैश्विक भ्रष्टाचार विरोधी दिन है. सौभाग्य से दो दिन पहले ही हमने ऐसी तस्वीरें देखी, जिसमें एक सांसद के घर से इतना कैश मिला. यह देखकर मैं अचंभित रह गया. मैं दावे से कह सकता हूं कि किसी ने इतने नोट एकसाथ अपने जीवन में नहीं देखे होंगे, सिर्फ बैंकों के कैशियर ने ही इतने नोट देखे होंगे."

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "करप्शन और कांग्रेस दो सगी बहनें हैं. जहां एक जाती है, दूसरी खुद-ब-खुद चली जाती है. कांग्रेस नेताओं के घर अरबों रुपये कैश छापेमारी में पकड़ा जा रहा है. नोटबंदी से घमंडिया गठबंधन को इतनी दिक्क्त क्यों थी, ये उसका प्रमाण है."

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के सांसद के ठिकानों पर जो छापे पड़े हैं, उनके और उनके करीबियों के पास से 220 करोड़ रुपये से ज्यादा का धन, नोटों की गड्डियां अलमारियों में भरी पड़ी मिली है. नोटों को गिनते हुए मशीनें गरम हो गई. 32 बैंकों के अधिकारी भी कम पड़ गए, लेकिन नोटों की गड्डियां खत्म नहीं हुई. इतना पैसा कांग्रेस के एक भ्रष्ट सांसद के यहां से मिला. कांग्रेस तो भ्रष्टाचार की जननी है."

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर मिले कैश पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि ये मोहब्बत की कौन सी दुकान है. कांग्रेस के एक सांसद से जुड़े परिसर से 200 करोड़ रुपए मिले हैं. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की मूर्ति है."

अमित मालवीय की प्रतिक्रिया

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत के चोरों को जोड़ने की यात्रा थी. कांग्रेस करप्शन की दुकान है. झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद लगभग 300 करोड़ रुपए इसका जीता-जागता प्रमाण है. लूट-खसोट करना कांग्रेस के नस-नस में है."

पीएम मोदी ने कसा था तंज

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर लाफिंग इमोजी पोस्ट करते हुए तंज कहा था. उन्होंने कहा, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी को भाषणों को सुनें. जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है."

ये भी पढ़ें: 'मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ की काली कमाई', भूपेंद्र चौधरी का धीरज साहू पर चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget