एक्सप्लोरर

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने वाला कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार, पिता नारायण राणे ने मांगी माफी

गिरफ्तार होने के बाद नितेश राणे ने पुलिस स्टेशन में कहा, ''आपको जो करना है कल कर लें. अगर आज आप मुझे गिरफ्तार करेंगे तो वे लोग जीत जाएंगे और कांकावली के लोगों इसी तरह मरते रहेंगे.'' नितेश राणे के पिता नारायण राणे ने इस आचरण के लिए माफी मांगी.

मुंबई: महाराष्ट्र में एक डिप्टी इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के आरोप में कांग्रेस विधायक नितेश राणे और उनके 16 समर्थकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेडाम ने बताया कि तटीय सिंधदुर्ग जिले में कांकावली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर पर कीचड़ फेंकने के लिए नितेश राणे और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. नितेश राणे, बीजेपी से राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र है. नारायण राणे ने अपने बेटे के इस आचरण के लिए माफी मांगी है.

गिरफ्तार होने के बाद नितेश राणे ने पुलिस स्टेशन में कहा, ''आपको जो करना है कल कर लें. अगर आज आप मुझे गिरफ्तार करेंगे तो वे लोग जीत जाएंगे और कांकावली के लोगों इसी तरह मरते रहेंगे.''

कांकावली से विधायक नितेश राणे और उनके समर्थक तटीय जिले से होकर गुजरने वाले व्यस्त मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढे और कीचड़ पाये जाने के बाद विरोध कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में नितेश राणे और उनके समर्थकों और कांकावली नगर परिषद के अध्यक्ष समीर नलवाडे को डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को एक पुल की रेलिंग से कथित तौर पर बांधते हुए और उन पर कीचड़ फेंकते हुए देखा जा सकता है.

राणे और नलवाडे को शेडेकर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘‘हर दिन स्थानीय लोगों को, गुजरने वाले वाहनों से ऐसी ही कीचड़ का सामना करना पड़ता है ... आप भी इसका अनुभव करें.’’ अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353,332, 342 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अपने विधायक पुत्र नितेश राणे द्वारा एक इंजीनियर पर हमला करने के लिए गुरुवार को माफी मांगी. उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक सरकारी अधिकारी पर कीचड़ फेंकने के अपने बेटे के कृत्य पर माफी मांगता हूं. यह विरोध (राजमार्ग की खराब हालत के खिलाफ) स्थानीय लोगों के लिए था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget