एक्सप्लोरर

हिमाचल: राहुल गांधी की फटकार के बाद लेडी कांस्टेबल को थप्पड़ मारने वाली विधायक ने मांगी माफी

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने एक महिला कांस्टेबल को चांटा मारा और बदले में उन्हें भी यही जवाब मिला.

शिमला: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने एक महिला कांस्टेबल को चांटा मारा और बदले में उन्हें भी यही जवाब मिला. महिला कांस्टेबल ने उन्हें भी तमाचा रसीद कर दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक ने मांगी माफी इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक आशा कुमारी ने माफी मांग ली है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''हम लोग राहुल गांधी जी के साथ एयरपोर्ट से आए थे. गेट पर अव्यवस्था थी, कुछ लोग अंदर जाने के लिए जबर्दस्ती कर रहे थे. मैंने अपना पास दिखाया इसके बाद भी मुझे शटअप करके धक्का जैसा दिया गया. मैंने जानबूझ कर नहीं किया बस त्वरित प्रतिक्रिया में हाथ चल गया. ऐसा हुआ इसके लिए मैं माफी मांगती हूं. मैं इस विवाद को आगे नहीं ले जाना चाहती.''

विधायक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस हिमाचल पुलिस ने विधायक आशा कुमारी के खिलाफ शिमला के सदर थाने में केस दर्ज कर लिया है. विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353 के तहत केस दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला? प्रदेश में हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए राहुल गांधी शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. आशा कुमारी उनके पीछे थीं इसी बीच कांस्टेबल के साथ उनकी बहस होने लगी. उन्होंने गुस्से में कांस्टेबल को चांटा मार दिया.

इसके बाद जो हुआ उन्हें इसकी उम्मीद नहीं रही होगी. उस कांस्टेबल ने भी बदले में उन्हें चांटा मार दिया. आशा कुमारी डलहौज़ी से चुनाव जीती हैं और पंजाब कांग्रेस की प्रभारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget