एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: मंत्री जीतू पटवारी बीजेपी की 'ताई' से मिलने पहुंचे

इस मुलाकात के बाद पटवारी ने कहा कि इंदौर की जनता ने ताई को हमेशा पसंद किया है और उनका लंबा और अच्छा राजनीतिक अनुभव रहा है.

इंदौर: राजनीति में अक्सर विरोधी दल के नेताओं की मुलाकात सुर्खियां बन जाती हैं. ऐसे ही एक मुलाकात से इंदौर सहित प्रदेश की सियासत गरमा गई है. ये मुलाकात रविवार सुबह की है जब प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी खुद साइकिल पर सवार होकर देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के मनीषपूरी स्थित निवास पर पहुंचे. सियासी गलियारों में अलग-अलग मायने निकालने के लिये ये काफी है.

बता दें कि मंत्री पटवारी जब महाजन के घर पहुंचे तो पहले उनको ताई ने नाश्ता कराया और फिर बातचीत का दौर शुरू हुआ. महाजन ने टेंचिंग ग्राउंड से आने वाली बदबू की शिकायत भी की. वही इंटरनेशनल स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डाइट कैम्प्स बिजलपुर और पिपलियाहाना इलाके में बने अहिल्या स्मारक की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी. इसके बाद पटवारी ने महाजन से कहा आप मुझे पहले डांटो क्योंकि आप जब डांटते हो तो मेरे काम को प्रमाणिकता मिल जाती है. इसके बाद अपने स्वभाव के मुताबिक पटवारी ने माहौल को खुशनुमा बनाने का प्रयास किया.

इस मुलाकात के बाद पटवारी ने मीडिया से कहा कि इंदौर की जनता ने ताई को हमेशा पसंद किया है और उनका लंबा और अच्छा राजनीतिक अनुभव रहा है. ऐसी राजनीतिक शख्सियत हमारे अपने शहर में है. ऐसे में एक अच्छे जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि उनसे अनुभव लें. पटवारी ने बताया कि सुमित्रा महाजन ने उनको इंदौर शहर के विकास, विभाग और मराठी समाज के संबंध में कुछ निर्देश दिए थे उनके बारे में, मैं उन्हें बताने आया था. उन्होंने कहा कि ताई के मन मे दलगत राजनीति नहीं है और वो अब इंदौर, देश और समाज की भलाई के बारे में सोचती हैं.

वहीं उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से दिमाग ठंडा रहता है और उस पर चर्बी नहीं चढ़ती है. वहीं राफेल मामले राहुल गांधी का बचाव करते हुए पटवारी ने कहा कि वो विपक्ष के नेता हैं और उन्होंने जो अनियमितता देखी वो फ्रांस के राष्ट्रपति के बयान और तथ्यों के आधार पर थी. वहीं बीजेपी ने जो शनिवार को प्रदर्शन किया था उस पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास काम नहीं है. वो तथ्यात्मक बात नहीं करती है और नकारात्मक प्रदर्शन करती रहती है. वही मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पर पूछे गए सवाल पर मंत्री पटवारी ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी निर्णय लेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget