एक्सप्लोरर

CWC Meeting: सोनिया बोलीं- आर्थिक संकट और चीन के साथ गतिरोध की मुख्य वजह सरकार का कुप्रबंधन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोरोना संकट से निपटने के उपाय पर सरकार को घेरा है. कांग्रेस की अहम बैठक में उन्होंने महामारी से निपटने के तरीके को अपर्याप्त बताया है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही है. ये बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब भारत का चीन के साथ सीमा को लेकर विवाद चल रहा है और देश में कोरोना संकट छाया हुआ है. बैठक में  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि आर्थिक संकट, कोरोना वायरस महामारी और चीन के साथ सीमा पर तनाव से जुड़े संकट की मुख्य वजह मोदी सरकार का कुप्रबंधन और उसकी नीतियां हैं.

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों के घाव पर नमक छिड़क रही है सरकार- सोनिया

सोनिया ने कहा कि भारत भयावह आर्थिक संकट से घिरा है, वृहद स्तर पर महामारी का सामना कर रहा है और अब चीन के साथ सीमा संकट खड़ा हो गया है. सोनिया ने यह भी दावा किया कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर लोगों के घाव पर नमक छिड़क रही है. कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक इस वक्त की जरूरत है कि बड़ा प्रोत्साहन पैकेज दिया जाए, गरीबों के हाथ मे सीधे पैसे दिए जाएं और एमएसएमई की रक्षा की जाए. वहीं, बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बैठक में कहा कि सीमा पर जो संकट है, उससे अगर मजबूती से नहीं निपटा गया तो गम्भीर हालात पैदा हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोरोना महामारी का मुकाबला उस साहस और उस स्तर पर नहीं कर रही है जिसकी जरूरत है.

बैठक में कौन-कौन शामिल हैं? वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई अन्य नेता शिरकत कर रहे हैं.  इससे पहले भारत-चीन की झड़प में 20 सैनिकों की शहादत का कांग्रेस प्रमुखता से मुद्दा उठाती रही है.

देश की मौजूदा स्थिति पर हो रही चर्चा

सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी आंदोलन की रूप रेखा बना ली है. जिस पर बैठक में मुहर लग सकती है. पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने को लेकर पिछले दिनों सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिख चुकी हैं. इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के सामने पैदा हुए संकट पर भी बैठक में विचार हो सकता है. कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस की ये तीसरी वर्चुअल मीटिंग है.

चीन से बढ़ती नजदीकियों के बीच भारत को तेवर दिखा रहा है नेपाल, यूपी के महाराज गंज के पास तैनात किए सैनिक

भारत-चीनी सीमा विवाद के बीच आज हालात का जायजा लेने लद्दाख जाएंगे सेना प्रमुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget