एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में पायलट को 'उड़ान' मिलने वाली है? आज होगा बड़ा फैसला!

Gehlot-Pilot Tussle: सचिन पायलट पर फैसले की फाइनल घड़ी आ गई? राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस नेतृत्व सचिन पायलट को प्रदेश में कैंपेन कमेटी का प्रमुख बना सकता है.

Sachin Pilot vs Ashok Gehlot: कांग्रेस आज सचिन पायलट को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है. आज राजस्थान को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है. सीएम अशोक गहलोत जयपुर से वर्चुअली शामिल होंगे. सूत्र बता रहे हैं कि इस बैठक के बाद सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सचिन पायलट को कांग्रेस में क्या मिलने वाला है इसका फैसला होने वाला है. हुकुमत के लिए बगावत को हथियार बनाने वाले सचिन पायलट प्रदेश की राजनीति करेंगे या फिर कांग्रेस में राष्ट्रीय नेता बन जाएंगे. 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस वैठक में वर्चुअली शामिल होंगे. माना जा रहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक में मौजूद रहेंगे. सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट के भविष्य को लेकर पार्टी कोई निर्णय कर सकती है. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेतृत्व के हौसले बुलंद हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि नेतृत्व बिना किसी दबाव के फैसला ले सकता है.

राजस्थान की राजनीति के जातीय गणित
सवाल ये है कि कांग्रेस में पायलट का रोल आगे क्या होगा? मुख्यमंत्री बनेंगे... उपमुख्यमंत्री बनेंगे या फिर कोई और जिम्मेदारी मिलेगी. समझिए राज्य की राजनीति के जातीय गणित.

  • सवर्ण- 19%
  • ओबीसी- 40%
  • एससी- 18%
  • एसटी- 14%
  • मुस्लिम- 9% 

राज्य की राजनीति पर मुख्य रूप से 4 जातियों का दबदबा रहता है और फिर इन्हीं जातियों का समीकरण राज्य के चुनाव को हर पांच साल पर जीत हार में बदल देता है.

  • इसमें जाट- 9%
  • मीणा- 7%
  • राजपूत- 6%
  • गुर्जर- 5%

ज्यादातर विधायक इन्हीं जातियों से जीतकर आते हैं और अपने अपने इलाके में यही जातियां जीत हार की ताकत रखते हैं. सचिन पायलट गुर्जर समुदाय से आते हैं.

2020 में पायलट की बगावत रही नाकाम
2018 चुनाव में जब राजस्थान में कांग्रेस जीती तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे. उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें सीएम बनाएगी लेकिन पार्टी ने अशोक गहलोत को सीएम बनाया और पायलट डिप्टी सीएम बने. 2020 में सचिन पायलट ने बगावत की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे.

इसी के बाद से वो प्रदेश के पावर कॉरिडोर में हाशिये पर चले गये लेकिन अब चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने वाला है तो पार्टी नेतृत्व सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश की सियासत को साधे रखना चाहता है. 

सचिन पायलट को क्या जिम्मेदारी मिलेगी?
राजस्थान से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में जो चर्चा है उसके मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व सचिन पायलट को प्रदेश में कैंपेन कमेटी का प्रमुख बना सकता है. सूत्र बताते हैं कि दूसरी चर्चा केंद्रीय संगठन में महासचिव बनाए जाने की भी है.

सवाल ये कि पार्टी का फैसला क्या सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों को मंजूर होगा. सियासी रूप से दोनों एक दूसरे के प्रतिद्वंदी बन चुके हैं. ऐसे में नेतृत्व का फैसला इस बात को भी तय करेगा कि राजस्थान की राजनीति में पार्टी का भविष्य क्या रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-
शरद पवार को नहीं लगी भनक, शपथ लेने से दो दिन पहले ही अजित ने कर लिया था NCP पर 'कब्जा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget