एक्सप्लोरर

'PM मोदी को बिना सड़कों पर आंदोलन किए मिल गया OBC वर्ग का दर्जा', राहुल के बाद खरगे ने साधा निशाना

Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस नेताओं की तरफ से दावा किया जाता रहा है कि पीएम मोदी ने गुजरात का सीएम बनने के बाद अपनी जाति को ओबीसी में शामिल करवाया है.

Congress on PM Modi: कांग्रेस नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी जाति को लेकर निशाना साध रहे हैं. राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी की जाति को लेकर उन पर तंज कसा है. खरगे ने कहा कि पीएम मोदी को बिना सड़कों पर आंदोलन करे ओबीसी वर्ग का दर्जा मिला है, जबकि देश में करोड़ों लोग ओबीसी लिस्ट में खुद को शामिल करवाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. 

खरगे से पहले राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उनकी जाति को लेकर सवाल उठाया था. राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर को शेयर करते हुए कहा था, 'मोदी जी जन्म से नहीं बल्कि कागजी ओबीसी हैं. वह अपने जन्म के 5 दशक बाद तक ओबीसी नहीं थे. मेरे इस सच पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी सरकार का धन्यवाद.' खबर में दावा किया गया है कि पीएम मोदी के ओबीसी स्टेटस को 1999 में मान्यता दी गई. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा? 

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल के ट्वीट को कोट करते हुए कहा, 'आजकल पूरे देश को मोदी जी सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहें हैं. उनकी जाति को तो ओबीसी दर्जा मिल गया. वो अपने आप को 'सबसे बड़ा ओबीसी' भी कहने लगे हैं.' 

खरगे ने आगे कहा, 'मोदी जी को तो बिना सड़कों पर आंदोलन करे ओबीसी वर्ग का दर्जा मिल गया, पर देश में करोड़ों लोग ओबीसी लिस्ट में अपने आप को शामिल कराने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहें हैं. देश की कई सारी ऐसी पिछड़ी जातियां हैं, जो मोदी जी के जाति जनगणना के विरोध के चलते ओबीसी दर्जा नहीं ले पाएंगी.'

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए आगे कहा, 'महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात में लाखों लोग कई वर्षों से अपनी जाति को ओबीसी का दर्जा दिलवाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं. ओबीसी में विश्वगुरु तो मोदी जी बन गए. पर ये नहीं बता रहे कि जातिगत जनगणना कब होगी?' उन्होंने कहा, 'सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए जातिगत जनगणना सबसे जरूरी है. कांग्रेस पार्टी का वादा है कि हम जातिगत जनगणना जरूर करवाएंगे.'

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी OBC नहीं जनरल कास्ट में पैदा हुए, आपको बेवकूफ बनाया जा रहा', ओडिशा में बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget