एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी OBC नहीं जनरल कास्ट में पैदा हुए, आपको बेवकूफ बनाया जा रहा', ओडिशा में बोले राहुल गांधी

ओडिशा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था. उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ. वे कभी जातीय जनगणना नहीं होने देंगे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ओडिशा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी OBC कास्ट में पैदा नहीं हुए थे. राहुल ने कहा, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना है, "पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था. वह गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे. इस समुदाय को साल 2000 में बीजेपी ने ओबीसी का टैग दिया था. उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ था.

राहुल ने कहा, ''सबसे पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे. फिर से सुनो नरेंद्र मोदी गुजरात की तेली कास्ट में पैदा हुए थे. आप सब लोगों को भयंकर बेवकूफ बनाया जा रहा है. इस समुदाय को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी बनाया. पीएम मोदी जनरल कास्ट में पैदा हुए. ये (पीएम) पूरी दुनिया में झूठ बोल रहे हैं कि वे ओबीसी पैदा हुए. मुझे सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है, मैं कैसे जानता हूं कि वे ओबीसी नहीं हैं. वे किसी ओबीसी से गले नहीं मिलते. वे किसी किसान का हाथ नहीं पकड़ते. वे किसी मजदूर का हाथ नहीं पकड़ते. वे सिर्फ अडानी जी का हाथ पकड़ते हैं. ये कभी जातिगत जनगणना नहीं करने देंगे. ये बात लिखकर ले लो. जातिगत जनगणना सिर्फ राहुल गांधी और कांग्रेस करा सकती है.''

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले जातियों के बारे में अध्ययन करना चाहिए. वह जाति जनगणना के बारे में बोलते रहते हैं. उन्हें पता है कि 'तेली' समुदाय किस वर्ग से आता है. वे ओबीसी वर्ग में शामिल हैं. पीएम मोदी भी उसी समुदाय से आते हैं. राहुल गांधी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्हें देश के समाजों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वह बिना सोचे-समझे बोलते हैं.

बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा, हर कोई जानता है कि वे (राहुल गांधी) भारतीय ढांचे को ठीक से नहीं समझते हैं. वे अपने अधूरे ज्ञान का प्रदर्शन करते रहते हैं. पीएम मोदी संसद में कह चुके हैं कि वह ओबीसी समुदाय से आते हैं. राहुल को कुछ भी बोलने से पहले या आरोप लगाने से पहले भारत के बारे में जानना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget