एक्सप्लोरर

Ladakh Protest: 'मोदी की चाइनीज गारंटी', मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया पीएम पर लद्दाख के लोगों को धोखा देने का आरोप

Ladakh People Protest: पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह बॉर्डर मार्च निकालने वाले हैं, जिसके जरिए लोगों को लद्दाख की जमीनी हकीकत बताई जाएगी.

Mallikarjun Kharge on Ladakh: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन पर लद्दाख के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि लद्दाख में लोगों ने संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग की है. मगर बाकी की गारंटियों की तरह ही संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की 'मोदी की गारंटी' नकली और चाइनीज है. खरगे ने दावा किया कि चीन की सेना ने आज भी हमारे इलाकों पर कब्जा किया हुआ है. 

दरअसल, केंद्रशासित प्रदेश में लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. संविधान की जिस छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग की जा रही है, वो आदिवासी संस्कृति की रक्षा और उसके संरक्षण के लिए है. जम्मू-कश्मीर से 2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया था, जिसमें एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख था. हालांकि, अब लोगों ने राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है.

मोदी की गारंटी बहुत बड़ा विश्वासघात: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अंग्रेजी अखबार की खबर को शेयर करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, "लद्दाख में संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय समुदायों की सुरक्षा के लिए मांग उठ रही है. इसे जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है. लेकिन बाकी की सभी गारंटियों की तरह ही लद्दाख के लोगों को संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की 'मोदी की गारंटी' एक बहुत बड़ा विश्वासघात है. ये नकली और चाइनीज होने के अलावा कुछ नहीं है."

कांग्रेस अध्यक्ष का ट्वीट
Ladakh Protest: 'मोदी की चाइनीज गारंटी', मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया पीएम पर लद्दाख के लोगों को धोखा देने का आरोप

पीएम की क्लिन चीट के बाद चीन को मिला बढ़ावा: कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया, "मोदी सरकार लद्दाख के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हिमालयी ग्लेशियरों का दोहन करना चाहती है और अपने करीबी दोस्तों को फायदा पहुंचाना चाहती है." उन्होंने आगे कहा, "गलवान घाटी में हमारे 20 बहादुरों के बलिदान के बाद पीएम मोदी ने चीन को क्लिन चीट दी. इसकी वजह से हमारी रणनीतिक सीमाओं पर चीन की विस्तारवादी प्रकृति को बढ़ावा मिला है."

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा, "एक तरफ मोदी सरकार ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है. दूसरी तरफ वह लद्दाख के हमारे अपने नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है."

चीन ने भारतीय इलाकों पर कब्जा किया: खरगे का आरोप

चीन के मुद्दे पर सरकार पर आरोप लगाते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "2014 के बाद से पीएम मोदी और उनके चीनी समकक्ष के बीच कम से कम 19 दौर की आमने-सामने की बातचीत हो चुकी है. इसके बावजूद मोदी सरकार 2020 से पहले यथास्थिति सुनिश्चित करने में विफल रही है. चीन ने देपसांग प्लेन्स, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा क्षेत्रों में भारतीय इलाकों पर कब्जा करना जारी रखा है." उन्होंने कहा, "कांग्रेस लद्दाख की रक्षा और हमारी सीमाओं पर हमारे राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है."

यह भी पढ़ें: 'लद्दाख में चीन ने कब्जाई जमीन, LAC तक रैली कर दिखाऊंगा हकीकत', कड़कड़ाती ठंड में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget