एक्सप्लोरर

Sunil Jakhar: अनुशासन समिति ने की सुनील जाखड़ को कांग्रेस से निकालने की सिफारिश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'गुड लक'

Congress Sunil Jakhar: कांग्रेस की अनुशासन समिति ने जाखड़ पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयानबाजी के चलते 11 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

Congress Leader Sunil Jakhar: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पार्टी से 2 साल के लिए निलंबत किया जा सकता है. कांग्रेस की अनुशासन समिति ने जाखड़ पर अपनी ही पार्टी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयानबाजी के चलते 11 अप्रैल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. जाखड़ को इस नोटिस का जवाब एक सप्ताह के भीतर देना था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. 26 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस समिति ने सबकी सहमति से एक निर्णय ले लिया है. इस निर्णय को अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी अध्यक्ष के पास भेजा गया है.

वहीं जब सुनील जाखड़ से इस बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, 'गुड लक टू कांग्रेस'. जाखड़ के इस तरह के जवाब से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि जाखड़ बहुत जल्दी ही कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह सकते हैं. इसके पहले सुनील जाखड़ ने मंगलवार की सुबह ट्वीट भी किया था. इस ट्वीट में जाखड़ ने लिखा था, 'आज सर कलम होंगे उनके, जिनमें अभी ज़मीर बाकी है.'

 

11 अप्रैल को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस
इसके पहले पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केवी थॉमस के खिलाफ 11 अप्रैल को पार्टी अनुशासन तोड़ने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था. पार्टी ने एक सप्ताह के भीतर इस नोटिस पर जवाब मांगा था लेकिन सुनील जाखड़ ने अभी तक कमेटी के सामने को इस नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया.  वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि बैठक के पहले जाखड़ ने उन्हें बताया कि वो कांग्रेस की अनुशासन समिति के व्यवहार से बहुत नाराज हैं. उन्होंने कहा इस कमेटी के रवैये से मैं बहुत परेशान हूं. जाखड़ ने पार्टी द्वारा जारी की गई इस नोटिस पर कहा, मैं पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं ना कि कांग्रेस का गुलाम. कांग्रेस से मेरा 50 वर्षों का पुराना रिश्ता है.

पार्टी बातचीत के लिए बुला सकती थीः जाखड़
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की सोनिया गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की थी. इस पत्र में उन्होंने सुनील जाखड़ पर आरोप लगाया था कि वो अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं. जाखड़ पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद से सुनील जाखड़ इस बात से नाराज हैं कि पार्टी आला कमान उनको नोटिस जारी करने की बजाए उनसे बातचीत भी कर सकता था. जाखड़ ने कहा वो पार्टी के अच्छे और बुरे समय में हमेशा साथ रहे हैं फिर उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों?

Youtube Channel Blocked: दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 यूट्यूब चैनलों पर मोदी सरकार का चाबुक, 6 हो रहे थे पाकिस्तान से ऑपरेट

Heroine Seized: गुजरात के कांडला बंदरगाह पर ₹ 1,439 करोड़ की हेरोइन जब्त, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget