एक्सप्लोरर

Youtube Channel Blocked: दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 यूट्यूब चैनलों पर मोदी सरकार का चाबुक, 6 हो रहे थे पाकिस्तान से ऑपरेट

Youtube Channels Blocked: ये यूट्यूब चैनल भारत में राष्ट्र विरोधी विचारों, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे. इन चैनलों पर 68 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे.

Youtube Channels Bolcked by Indian Government: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 16 YouTube चैनलों को ब्लॉक कर दिया है. इन 16 यूट्यूब चैनलों में से 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान से संचालति हो रहे थे. भारत सरकार ने इन यूट्यूब चैनलों को IT नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके ब्लॉक किया है. ये यूट्यूब चैनल भारत में राष्ट्र विरोधी विचारों, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे. इन चैनलों पर 68 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे.

5 अप्रैल को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक किए थे 18 यूट्यूब चैनल
5 अप्रैल को भी सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने वाले 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया था. ये पहला मौका था जब आईटी नियम 2021 के तहत पहली बार 18 भारतीय यूट्यूब समाचार चैनल ब्लॉक किए गए थे. इस दौरान 4 पाकिस्तान स्थित यूट्यूब समाचार चैनल भी ब्लॉक किए गए थे. यूट्यूब चैनल दर्शकों को गुमराह करने के लिए टीवी समाचार चैनलों के लोगो और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल करते थे. इसके अलावा 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया था.

फर्जी समाचार और दुष्प्रचार के लिए खोले गए थे यूट्यूब चैनल
भारत सरकार ने बताया था पिछली बार यानि कि 5 अप्रैल को ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों के दर्शकों की कुल संख्या 260 करोड़ से अधिक थी. राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से संवेदनशील विषयों पर फर्जी समाचार और सोशल मीडिया पर सुनियोजित दुष्प्रचार फैलाने के लिए उनका दुरुपयोग किया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget