एक्सप्लोरर

कर्नाटक संकट: 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में BJP, कांग्रेस ने कहा- सरकार को कोई खतरा नहीं, 5-6 MLA संपर्क में हैं

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी ऑपरेशन कमल चला रही है. लेकिन चिंता की बात नहीं है. कर्नाटक में गठबंधन की सरकार चलेगी. इसपर कोई खतरा नहीं है.

बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद बीजेपी 'वेट एंड वॉच' की स्थिति में है. कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की राजनीति में क्या चल रहा है, आप सब जानते हैं. अभी इंतजार करिए.

वहीं बीजेपी के एक अन्य नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस ही मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार है और वह एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहती है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रहलाद जोशी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी एचडी कुमारस्वामी को बाहर करने की कोशिश कर रही है. एचडी देवेगौड़ा और परिवार को बाहर करने के लिए कांग्रेस पार्टी की गेम प्लान है. सिद्धारमैया जिम्मेदार हैं, कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल हैं.''

येदियुरप्पा ने कहा, ''मैं पार्टी सांसदों के साथ तुमकुर जा रहा हूं और शाम 4 बजे लौटूंगा. यहां राजनीति में क्या चल रहा है, आप सब जानते हैं. अभी इंतजार करिए. सिद्धारमैया और एचडी कुमारस्वामी ने क्या कहा, इस पर मैं कुछ बोलना नहीं चाहता. मैं इस मामले में कहीं नहीं हूं. अभी हमें इंतजार करना चाहिए.''

आज लौटेंगे कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज शाम को बेंगलुरु लौटेंगे. उनके लौटने के बाद जेडीएस ने विधायकों की बैठक बुलाई है. वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले डीके शिवकुमार भी लगातार बैठकें कर रहे हैं. आज उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा से मुलाकात की.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं. उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अफवाहों को खारिज किया. खड़गे ने कहा, ''इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है. कर्नाटक में गठबंधन की सरकार जारी रहेगी और बेहतर ढंग से चलती रहेगी. अफवाहों के जरिये गठबंधन में फूट डालने की कोशिश की जा रही है.''

कर्नाटक में बन सकती है BJP की सरकार, कांग्रेस-जेडीएस के 10 MLA इस्तीफा देकर मुंबई के होटल पहुंचे

नाराज विधायकों से बातचीत के सवाल पर खड़गे ने कहा, ''मैं यह नहीं बता सकता कि मैं विधायकों से क्या बात करने वाला हूं. हां ये जरूर है कि जब विधायकों से बात करूंगा तभी पता चलेगा कि उनकी क्या राय है.''

मुंबई में ठहरे हैं बागी विधायक कांग्रेस-जेडीएस के 13 में से 10 विधायक मुंबई के सोफिटेल होटल में ठहरे हैं. सभी विधायक शनिवार को विधानसभा से इस्तीफा देने और राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुंबई रवाना हुए थे.

कर्नाटक के कांग्रेस माइनॉरिटी मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंगी ने आज मुंबई के होटल सोफिटेल का दौरा किया, जिसमें सभी विधायक ठहरे हैं. उन्होंने दौरे के बाद दावा किया कि मैंने केवल रमेश जरकीहोली से मुलाकात की है. मैं किसी अन्य विधायकों से नहीं मिला. मैं जो नहीं जानता उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा.

बागी विधायकों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने दावा किया कि मैं 5 से 6 विधायकों के संपर्क में हूं. मैं सभी बातें आपको नहीं बता सकता. पार्टी के प्रति हर कोई निष्ठावान है.

साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ''पूरे घटनाक्रम से साफ पता चलता है कि सभी के पीछे बीजेपी का हाथ है. यह ऑपरेशन कमल है. चिंता नहीं कीजिए. सरकार बचेगी, सरकार को कोई खतरा नहीं है.''

इस्तीफे के बाद क्या है विधानसभा की स्थिति विधानसभा का सत्र 12 जुलाई को शुरू हो रहा है. कांग्रेस के 79 में से 10 ने इस्तीफा दिया है. वहीं जेडीएस के 37 में से तीन ने इस्तीफा दे दिया है. जिससे कांग्रेस के 69 और जेडीएस के 34 विधायक बचे हैं. वहीं बीएसपी का 1 और निर्दलीय 1.

ऐसे में गठबंधन का नंबर 105 हो जाता है. जबकि बीजेपी के पास 105 विधायक है. कुल सीट 224 है और मैजिक नंबर 113 है. 13 विधायकों के इस्तीफे के साथ ही कुल संख्या 211 ही जाती है. यानी मैजिक नंबर 106. गठबंधन के पास 105 और ऐसे हालात में स्पीकर वोट कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget