एक्सप्लोरर

शशि थरूर ने अवैध गोरक्षा समितियों पर उठाए सवाल तो गिरिराज सिंह ने कहा- नाम दें, कार्रवाई जरूर होगी

गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा में कथित तौर पर शामिल समितियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आज शशि थरूर ने सरकार से जवाब मांगा. जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.

नई दिल्ली: कथित गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ कार्रवाई की मांग आज संसद में भी उठी और सरकार ने भी भरोसा दिलाया कि उनके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, केरल के तिरुवंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने गो रक्षा में शामिल उन समितियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो गैर कानूनी ढ़ंग से चल रही है. इसी के जवाब में केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें समितियों का नाम दें जरूर कार्रवाई करेंगे.

थरूर ने लोकसभा में पूछा, ''कई गो संरक्षक समितियां गैर मान्यता प्राप्त हैं और गैर कानूनी तरीकों से चल रही हैं जो कि गोरक्षा के नाम पर हिंसा और लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देती है. यहां गृह मंत्री (अमित शाह) भी मौजूद हैं, मैं मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसा प्रावधान किया जा सकता है जिसके माध्यम से केवल सरकार द्वारा अधिकृत समितियों को ही गोरक्षा करने की अनुमति दी जाए. गैरकानूनी तरीके से चल रही समितियों को अनुमति नहीं दी जाए जो कि हिंसा की गतिविधियों में शामिल रहे हैं.''

कांग्रेस सांसद के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, ''एनिमल वेलफेयर बोर्ड द्वारा तय मापदंड के अनुसार अगर गोरक्षक समितियां नहीं होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. माननीय सदस्य अगर समितियों का नाम देते हैं तो जरूर कार्रवाई होगी.''

आपको बता दें कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब भीड़ ने गोरक्षा के नाम पर लोगों की पिटाई की है और कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पीड़ित की मौत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget