एक्सप्लोरर

Modi Surname Case: 'पाकिस्तान भारत का नहीं, PM मोदी अपना रहे उनका मॉडल', इमरान खान का जिक्र कर कांग्रेस नेता ने कसा तंज

Rahul Gandhi Defamation Case: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. जिसके बाद कांग्रेस नेता केंद्र सरकार पर हमलावर हैं.

Rashid Alvi On PM Modi: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को एक मामले में मिली सजा का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार (5 अगस्त) को ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भारत मॉडल अपना रहा है. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

राशिद अल्वी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि पाकिस्तान भारत का मॉडल नहीं अपना रहा, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान का मॉडल अपना रहे हैं. जैसे पाकिस्तान का मॉडल विपक्ष को खत्म करने का है, वही काम भारत में प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. प्रधानमंत्री एजेंसियों के जरिए विपक्ष को परेशान कर रहे हैं. 

इमरान खान को मिली तीन साल की सजा

दरअसल, शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी पाये जाने और तीन साल जेल की सजा सुनाये जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद इमरान खान अब पांच साल तक राजनीति से बाहर रहेंगे. इमरान खान को 2018 से 2022 के बीच प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान तोशाखाना से राजकीय तोहफे अवैध रूप से बेचने का दोषी ठहराया गया. 

कार्ति चिदंबरम ने किया ट्वीट

इमरान खान को मिली सजा का जिक्र करते हुए कार्ति चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा था कि प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पाकिस्तान अब भारत मॉडल को फॉलो कर रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने बीती 23 मार्च को मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई थी. 

राहुल गांधी को मिली है बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी को राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी. जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल होने का रास्ता भी साफ हो गया. अगर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक नहीं लगाई होती तो वे अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाते. 

ये भी पढ़ें- 

INDIA Meeting: राहुल गांधी को राहत के बाद इंडिया की पहली बैठक, सीट शेयरिंग फॉर्मूला से लेकर संयोजक पद पर हो सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Video: खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
Embed widget