एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'बेटियों से यौन शोषण का सबूत मांगा...', PM का वीडियो शेयर कर बोले सुरजेवाला- 21वीं सदी के 'महामानव' का मन कितना...

Congress On Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस की ओर से दो पहलवानों से फोटो, वीडियो-ऑडियो के सबूत मांगे जाने की खबर पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का गुस्सा फूटा है. उन्होंने पीएम पर तंज कसा है.

Randeep Surjewala On Wrestlers Protest: कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र का एक पुराना वीडियो शेयर कर निशाना साधा है. 

साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट समेत देश के शीर्ष पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

पहलवानों के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला PM मोदी पर तंज 

इस बीच यह खबर आई कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो पहलवानों से यौन शोषण संबंधी फोटो, ऑडियो और वीडियो वाले सबूत मांगे हैं, इस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला बरस पड़े. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''जिन बेटियों के मेडल जीतने पर तालियां बजवाई,आज वही बीजेपी सांसद के कुकृत्य के खिलाफ न्याय मांग रही हैं! मगर बेटियों से यौन शोषण का सबूत मांगा जा रहा है! 21वीं सदी के 'महामानव' का मन कितना कलुषित, कलंकित और दाग भरा है... इसका प्रदर्शन कर रहा है, इससे हमें मुक्ति लेनी होगी!''

वीडियो में ये कहते दिख रहे हैं PM मोदी

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी का जो वीडियो ट्ववीट किया है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से कहते हुए दिख रहे हैं, ''ये इक्कीसवीं सदी के मानव का मन कितना कलुषित, कलंकित, कितना दागभरा है इसका प्रदर्शन कर रहा है. इससे हमें मुक्ति लेनी होगी. यही तो आजादी के पर्व का हमारे लिए संदेश है. अभी राष्ट्रमंडल के खेल हुए, भारत के खिलाड़ियों ने भारत को गौरव दिलाया है. करीब 64 जितने हमारे खिलाड़ी मेडल लेकर आए लेकिन उसमें 29 बेटियां हैं, गर्व करें और ताली बजाइये उन बेटियों के लिए.''

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई

बता दें कि प्रदर्शनकारी पहलवानों और उनके समर्थकों की ओर से लगातार बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ पहले 18 जनवरी और फिर 23 अप्रैल को इसी वर्ष दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था.

28 मई को जंतर-मंतर से पहलवानों का प्रदर्शन पुलिस की कार्रवाई के चलते सिमट गया था. पहलवानों के समर्थन में कई विपक्षी नेता, खापें और किसान नेता आए हैं. पिछले दिनों रणदीप सिंह सुरजेवाला भी पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे थे. 

गृह मंत्री-खेल मंत्री से पहलवान कर चुके हैं मुलाकात

हाल में शीर्ष पहलवानों की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुद्दे के हल के लिए बातचीत भी हुई है. हालांकि, पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम में राजी नहीं हैं. इच बीच बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान का बयान वापस लिए जाने की खबर आई. 

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने आरोप लगाया कि डब्ल्यूएफआई चीफ यौन उत्पीड़न के पीड़ितों पर बयान बदलने के लिए दबाव डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर 15 जून तक सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन फिर से शुरू किया जाएगा. सरकार आश्वासन दिया है कि 15 जून तक बृजभूषण के खिलाफ चर्जशीट दाखिल की जाएगी.

यह भी पढ़ें- AAP Maha Rally: 'हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं, 100 हैं', रामलीला मैदान पर बरसे केजरीवाल, कहा- एक को जेल में डालोगे तो दूसरा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
बिना कोर्ट की अनुमति भी बैंक खाता फ्रीज कर सकती है पुलिस! कर्नाटक HC का बड़ा फैसला
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget