एक्सप्लोरर

AAP Maha Rally: 'हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं, 100 हैं', रामलीला मैदान पर बरसे केजरीवाल, कहा- एक को जेल में डालोगे तो दूसरा...

AAP Maha Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में लंबे समय के बाद अरविंद केजरीवाल पहुंचे तो पीएम मोदी पर जमकर बरसे. उन्हें अहंकारी और सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने वाला प्रधानमंत्री बता डाला.

AAP Maha Rally At Ramlila Maidan: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान पर महारैली को संबोधित किया. केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ बुलाई गई रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कई साल बाद आज हम रामलीला मैदान में इकठ्ठा हुए हैं. 12 साल पहले करप्शन के खिलाफ इकट्ठा हुए थे. आज इस देश से एक अहंकारी तानाशाह को हटाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं. इस दौरान केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा.

केजरीवाल ने कहा, उन्होंने (पीएम) मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया. हमारे पास एक मनीष सिसोदिया नहीं है, हमारे पास 100 मनीष सिसोदिया हैं, हमारे पास एक सत्येंद्र जैन नहीं है, हमारे पास 100 सत्येंद्र जैन हैं. आप एक को जेल में डालोगे तो दूसरा काम करने आ जाएगा लेकिन दिल्ली में विकास के काम नहीं रुकेंगे.

ये पीएम सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानता- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, 11 मई को देश की सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया और 19 मई को मोदी सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया. 75 साल में ऐसा पीएम आया है जो कहता है कि मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानता. 

केजरीवाल ने कहा, देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है, इसी को तानाशाही और हिटलरशाही कहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जनता सुप्रीम है. मोदी जी का अध्यादेश कहता है कि दिल्ली की जनता सुप्रीम नहीं है एलजी सुप्रीम है.

अध्यादेश खारिज करवाकर रहेंगे- केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा, बीजेपी वाले रोज़ मुझे गाली देते हैं मुझे अपमान की कोई चिंता नहीं है. हम अपने काम में व्यस्त रहते हैं लेकिन इस बार इन्होंने आप लोगों का अपमान किया. इसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. इस अध्यादेश को हम खारिज करवाकर रहेंगें. सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करवाकर रहेंगे

जो दिल्ली के साथ हुआ वही देश के साथ होगा- केजरीवाल

आप संयोजक ने कहा, पूरे देश में हम घूम रहे हैं मैं आपको बताना चाहता हूं कि 140 करोड़ लोग आपके साथ हैं. पूरे देश के लोगों को बोलना चाहता हूं दिल्ली के लोगों के साथ हुआ है। जैसे दिल्ली में अध्यादेश लागू किया गया, कल यही अध्यादेश राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के लिए लाया जाएगा.

मोदी जी, देश संभालो न- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मोदी जी दिल्ली के पीछे क्यों पड़े हैं. 2014 में दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को 7 लोकसभा सीट दे दी. दिल्ली वालों ने कह दिया, मोदी जी दिल्ली संभालो. दिल्ली वालों ने विधानसभा में बीजेपी को सिर्फ 3 सीट दी. इसका मतलब साफ है, दिल्ली वालों ने कह दिया कि मोदी जी दिल्ली की तरफ मत देखना. केजरीवाल ने आगे कहा कि 2019 में फिर सभी लोकसभा सीटें बीजेपी को दे दीं और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में 62 विधानसभा सीटें आम आदमी पार्टी को दे दी. फिर साफ कर दिया कि दिल्ली की तरफ मत देखना.

केजरीवाल ने दिया 21 साल बनाम 8 साल का चैलेंज

केजरीवाल ने कहा गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को मिलाकर मोदी जी को राज करते 21 साल हो गए हैं और मुझे राज करते 8 साल हो गए हैं. केजरीवाल ने चैलेंज किया कि कोई भी मोदी जी के 21 साल और मेरा 8 साल की तुलना कर ले, देख ले किसने ज्यादा काम किया है.

यह भी पढ़ें

AAP Maha Rally: 'आपके 21 साल और मेरे 8 साल, तुलना करके देखो किसने...', अध्यादेश के खिलाफ महारैली में गरजे केजरीवाल, दिया चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget