एक्सप्लोरर

हाऊडी मोदी : अमेरिका में मोदी-ट्रंप की मेगा रैली को लेकर कांग्रेस नेताओं की 'उलझन'

'हाऊडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली: अमेरिका में 22 सितंबर को होने जा रही मोदी-ट्रंप की मेगा रैली को लेकर जहां बीजेपी इसे बड़ी कामयाबी के तौर पेश करते नहीं थक रही वहीं कांग्रेस नेताओं ने बड़ी सावधानी से प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेताओं ने इस बात का ख्याल रखा कि विदेशी सरजमीं पर होने जा रहे कार्यक्रम की आलोचना कर जनभावनाओं के खिलाफ ना जाया जाए लेकिन तारीफ भी ना की जाए.

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने अमेरिका के "हाऊडी मोदी" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उपस्थिति को चुनावी मौका करार दिया है. शुक्ला ने कहा कि अमेरिका में चुनाव नजदीक हैं लिहाजा ट्रंप को बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय को रिझाने के मौका मिलेगा.

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि ये अच्छा है कि ट्रंप इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं और बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग वहां मौजूद रहेंगे. जाहिर है इससे ट्रंप को भारतीय समुदाय जो अमेरिकी चुनाव में वोटर भी होंगे से संवाद करने का बढ़िया मौका मिलेगा.

मोदी-ट्रंप के इस कार्यक्रम पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि दो राष्ट्राध्यक्षों का कार्यक्रम है तो उन्हें शुभकामनाएं ही दी जा सकती है हालांकि उन्हें अपेक्षा है कि देशहित के एजेंडे पर पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से बात करेंगे. वहीं ट्विटर पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि बिना दिखावा के कोई आपका संज्ञान नहीं लेता!

एक मंच पर होंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, 22 सितंबर को होगा 'Howdy Modi' का आयोजन

आपको बता दें कि 22 सितम्बर को अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित होने जा रहे "हाऊडी मोदी! शेयर्ड ड्रीम्स, ब्राइट फ्यूचर्स" कार्यक्रम के लिए अमेरिका भर से लगभग 50,000 अमेरिकी-भारतीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. "हाऊडी" शब्द अमेरिका में अंग्रेजी के "हाऊ डू यू डू" के संक्षिप्त के रूप में प्रयोग किया जाता है. प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं. उनके स्वागत के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget