एक्सप्लोरर

‘संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कांग्रेस के पूर्व MLA राजा पटेरिया के बयान से भारी बवाल, अब दी ये सफाई

Congress Raja Pateria: पीएम मोदी पर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया के दिए विवादित बयान के खिलाफ एफआईआर के आदेश दे दिए गए हैं.

Congress Raja Pateria: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया (Raja Pateria) ने विवादित बयान देते हुए उनकी हत्या की बात की है. पटेरिया के इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं, अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. 

पटेरिया ने दिए अपने बयान पर माहौल को गरमाता देख सफाई दी है. उन्होंने कहा कि, मैं मोदी को चुनाव में पराजित करने की बात कर रहा था. हत्या की बात नहीं की थी. मेरे दिए बयान का गलत मतलब निकाला गया है. वहीं, पटेरिया के वायरल वीडियो की बात करें तो वो इसमें चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बात करते सुनाई पड़ रहे हैं.

संविधान बचाना है तो पीएम मोदी की... - पटेरिया

पटेरिया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा. दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है. अगर संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटेरिया का ये वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का है." 

इटली की कांग्रेस बन गई- नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने इस पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा, "ये फांसीवादी मानसिकता वाला बयान है. कांग्रेस अब महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं रही बल्कि इटली की कांग्रेस बन गई है. और केवल इसी मुद्दे की क्यों बात की जाए.. एक महीना पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताया. सोनिया गांधी ने मौत का सौदागर बताया. वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार जैसे लोग शामिल हो रहे हैं तो इनसे क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने आगे कहा, ये पार्टी टुकड़े-टुकड़े वाली मानसिकता की हो गई है. पटेरिया की सफाई पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, हत्या कोई ऐसा शब्द नहीं है जो इस तरीके से इस्तेमाल किया जाए. राजनीति में हत्या का शब्द कहां इस्तेमाल होता है? मैंने एसपी को आदेश दिए हैं कि पटेरिया के खिलाफ आज ही एफआईआर दर्ज की जाए. 

पुलिस अधिकारी को पटेरिया ने दी थी धमकी

पटेरिया पहली बार विवादों में नहीं घिरे हैं. इससे पहले उन्होंने दमोह में आदिवासियों का पक्ष लेते हुए एक पुलिस अधिकारी को फोन पर धमकी दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने साफ शब्दों में पुलिस अधिकारी से कहा था कि अगर आदिवासियों की बात नहीं मानतेतो वो उन्हें नक्सली बना देंगे. 

यह भी पढ़ें.

China-Bhutan Relation: ड्रैगन की नई चाल! अब भूटान को दी धमकी, खटक रही भारत से बढ़ती नजदीकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget