एक्सप्लोरर

कृषि बिल: राहुल गांधी ने किसानों से कहा- आपको मारने की कोशिश हो रही है, गुलाम बनाया जा रहा है

संसद से पारित कृषि बिलों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बीते रोज़ कई किसान संगठनों ने भारत बंद के दौरान भी देश के कई हिस्सों में बिल के खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है कि किसानों पर लगातार आक्रमण हो रहे हैं. उन्होंने वीडियो में कहा कि पहले नोटबंदी, उसके बाद जीएसटी और फिर कोरोना के समय आपको (किसानों को) एक रुपया नहीं दिया गया. राहुल ने किसानों से कहा कि आपको मारने की कोशिश हो रही है और आपको गुलाम बनाया जा रहा है.

राहुल गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "देश को किसानों को मेरा नमस्कार. आप पर आक्रमण चालू है. सबसे पहले नोटबंदी, उसके बाद जीएसटी और फिर कोरोना के समय आपको एक रुपया नहीं दिया गया. आपको मारने की कोशिश हो रही है, आपको गुलाम बनाया जा रहा है. कोरपोरेट्स का गुलाम बनाया जा रहा है. और अब ये तीन भयंकर कानून. आपको खत्म करने के कानून. आपके पैर में कुल्हाड़ी मारने वाले कानून. हम आपके साथ खड़े हैं और इन कानूनों को हम रोकेंगे, मिलकर हम रोकेंगे."

राहुल ने आगे कहा, "सरकार से मैं कहना चाहता हूं कि ये आपने बहुत बड़ी गलती की है. अगर किसान सड़क पर उतर आया बहुत ज़बरदस्त नुकसान होने वाला है. ये कानून आप वापस लीजिए, वक्त बर्बाद मत कीजिए. एक दम इन कानूनों को आप वापस लीजिए और किसानों को एमएसपी की गारंटी दीजिए."

आपको बता दें कि संसद से पारित कृषि बिलों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बीते रोज़ किसान संगठनों ने भारत बंद के दौरान भी देश के कई हिस्सों में बिल के खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर किया. कई जगहों पर किसानों ने रेल रोको आंदोलन भी चलाया. किसानों के विरोध प्रदर्शन को विपक्षी दलों का भी साथ मिला.

अमृतसर में रेल की पटरी पर प्रदर्शन पंजाब के अमृतसर शहर में रेल पटरी पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने संसद से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ शनिवार को विरोध स्वरूप कमीजें उतार दीं. बिना कमीज रेल की पटरी पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग की.

किसान मजदूर संघर्ष समिति के तहत प्रदर्शन कर रहे ये किसान 24 सितंबर से अमृतसर के देवीदासपुरा गांव के निकट रेल की पटरी पर बैठे हैं. किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवण सिंह पंढेर ने कहा, 'किसानों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिये विरोधस्वरूप अपने कुर्ते और कमीजें उतार दी हैं."

समिति ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह अपने तीन दिवसीय 'रेल रोको' आंदोलन को तीन दिन के लिये बढ़ा रही है. अब 26 से 29 सितंबर के बीच भी उनका आंदोलन जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब

Embed widget