एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri Visit: आज लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी, प्रशासन से मांगी इजाजत

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को लखीमपुर खीरी जाएंगे. इस संबंध में कांग्रेस ने प्रशासन से इजाजत मांगी है.

Rahul Gandhi Lakhimpur Kheri Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज लखीमपुर खीरी जाएंगे. इस सबंध में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जैसे टीएमसी नेताओं को लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ित परिवारों से मिलने दिया गया वैसे ही कांग्रेस नेताओं को इजाजत दें. राहुल गांधी लखीमपुर के लिए रवाना होने से पहले सुबह 10 बजे कांग्रेस दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

राहुल ऐसे समय में लखीमपुर खीरी जाने की योजना में हैं जब उनकी बहन प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में हैं. हिरासत में लिए जाने के बाद से राहुल गांधी लगातार प्रियंका गांधी का हौसला बढ़ा रहे हैं. उन्होंने मंगलवार की सुबह ट्वीट कर कहा, ''जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है- सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं. #FarmersProtest'' राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था, ''प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं. न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे. #NoFear #लखीमपुर_किसान_नरसंहार''

प्रियंका गांधी का बयान
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को शाम के करीब सात बजे कहा कि उन्हें सीतापुर के पीएसी परिसर में गैरकानूनी ढंग से रखा गया है और हिरासत के 38 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई प्राथमिकी नहीं दिखाई गई है. प्रियंका गांधी ने कहा उन्हें अब तक किसी मजिस्ट्रेट या न्यायिक अधिकारी के समक्ष पेश नहीं किया गया और न ही उन्हें अपने वकील से मिलने दिया गया जबकि उनके वकील सुबह से ही परिसर के गेट पर खड़े हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल में इसका ब्यौरा नहीं दे रही हूं कि गिरफ्तारी के समय किस तरह मेरे और मेरे साथियों पर पूरी तरह से गैरकानूनी बल प्रयोग किया गया है क्योंकि यह बयान सिर्फ यह स्पष्ट करने के लिए है कि मुझे पीएसी परिसर में गैरकानूनी ढंग से रखा गया है.’’

प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा को लखीमपुर खीरी जाते समय रास्ते से हिरासत में लिया गया था और वह सोमवार सुबह से ही पुलिस की हिरासत में हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कागज का हिस्सा देखा जिसमें प्रशासन ने 11 लोगों को नामित किया है और इनमें से आठ वो लोग हैं जो उनकी ‘गिरफ्तारी’ के समय उपस्थित ही नहीं थे.

रविवार को तिकोनिया गांव में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे.

अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी, लखीमपुर खीरी हिंसा का मुद्दा उठाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget