एक्सप्लोरर

हिंदू धर्म से मिलती है 'शांति', लेकिन बीजेपी फैलाती है 'अशांति'- भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी

Congress On BJP: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कई बार बीजेपी (BJP) पर हमला बोल चुके हैं. इस बार भी उन्होंने बीजेपी को 'अशांति' फैलाने वाली पार्टी कहा.

Rahul Gandhi On BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रहे हैं. वह लगातार इस दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं. मंगलवार को एक बार फिर उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए सवाल किया कि कैसे एक पार्टी जो खुद को हिंदुओं का प्रतिनिधि कहती है, वह देश में कथित तौर पर 'अशांति' फैला रही है, जबकि हिंदू धर्म में पढ़ाया जाने वाला पहला शब्द 'ओम शांति' है. 

इससे पहले भी राहुल गांधी ने बीजेपी पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया था कि भगवा पार्टी ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है, लेकिन रोजगार पैदा नहीं कर सकते. कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ी यात्रा के केरल चरण के तीसरे दिन उन्होंने कल्लम्बलम में भारी भीड़ को संबोधित किया. 

'सद्भाव को नष्ट कर रही बीजेपी'

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू धर्म में पढ़ाया जाने वाला पहला शब्द 'ओम शांति' है. समझाएं कि कैसे एक पार्टी जो खुद को हिंदुओं का प्रतिनिधि कहती है, पूरे देश में 'अशांति' पैदा कर रही है? वे जहां भी जा रहे हैं सद्भाव को नष्ट कर रहे हैं, वे लोगों पर हमला कर रहे हैं, वे लोगों को विभाजित कर रहे हैं, उन्हें गाली दे रहे हैं. 

'छाले भी नहीं रोक पाएंगे यात्रा'

साथ ही उन्होंने अगले दिन के अपने यात्रा कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह बुधवार को केरल के शिवगिरी में प्रसिद्ध समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देंगे. आज केरल की यात्रा का तीसरा दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश बीच आगे बढ़ा. बारिश होने पर वह और सैकड़ों यात्रियों ने बिना छतरी के सड़कों पर मार्च की. उन्होंने कहा कि छाले भी उनकी यात्रा को नहीं रोकेंगे. 

3,570 किमी की दूरी तय करना लक्ष्य 

एक फेसबुक पोस्ट में भी राहुल गांधी ने कहा कि 'पैरों में छाले हैं, हम देश को एकजुट करने के लिए बाहर हैं, हम रुकने वाले नहीं हैं'. आज उनकी यात्रा के दौरान बारिश के बीच भी भीड़ देखी गई. कांग्रेस की यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए निर्धारित है. 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ी यात्रा 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों की अवधि में सात जिलों को छूते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य से होकर गुजरेगी.

ये भी पढ़ें:  

Asaduddin Owaisi: 'पीएम मोदी को शी जिनपिंग से नहीं मिलना चाहिए', डिसइंगेजमेंट का जिक्र कर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र पर साधा निशाना

Madrasas Survey: 'मदरसों का सर्वे जरूरी है तो दूसरे शिक्षण संस्थानों का क्यों नहीं?'- जमीयत चीफ अरशद मदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget