एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: 'पीएम मोदी को शी जिनपिंग से नहीं मिलना चाहिए', डिसइंगेजमेंट का जिक्र कर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र पर साधा निशाना

Asaduddin Owaisi News: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एससीओ समिट में नहीं मिलना चाहिए. पीएम को शी जिनपिंग से क्या मोहब्बत है, क्या दोस्ती है शी जिनपिंग से.

Asaduddin Owaisi On India-China: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम ने देश से कहा कि कोई भी हमारे क्षेत्र में नहीं आया है लेकिन वे (चीनी सैनिक) अंदर हैं. जब कोई घुसा नहीं है तो हॉटस्प्रिंग से पीछे कौन हट रहा है. बीजेपी (BJP) कह रही है कि 15-16 दौर की बातचीत (चीन के साथ) के बाद डिसइंगेजमेंट हुआ है. 

ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से एससीओ समिट में नहीं मिलना चाहिए. जब तक डेमचोक और देपसांग से चीनी सेना नहीं हटेगी तब तक नहीं मिलना चाहिए. पीएम को शी जिनपिंग से क्या मोहब्बत है? क्या दोस्ती है शी जिनपिंग से? डिसइंगेजमेंट हुआ है, डी-एस्केलेशन नहीं हुआ है. सरकार को देश को डिसइंगेजमेंट का मतलब बताना पड़ेगा. 

डेमचोक और देपसांग से कब हटेंगे?- ओवैसी 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि डी-एस्केलेशन और डिसइंगेजमेंट में जमीन-आसमान का फर्क है, डी-एस्केलेशन होना चाहिए था. वो आज भी घुसे हुए हैं, डेमचोक और देपसांग से कब हटेंगे? चीन के आगे हम क्यों झुक रहे हैं? अगर पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति से मिल रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि चीन से डरकर भारत ने डेमचोक और देपसांग को चीन के हवाले कर दिया है. पीएम ने ऑल पार्टी मीटिंग में कहा था कि न कोई घुसा था और न कोई घुसेगा तो 15-16 बार कौन सी बातचीत हुई है. 

पीएम पर जन्मदिन को लेकर साधा निशाना

ओवैसी ने पीएम मोदी पर उनके जन्मदिन को लेकर भी तंज कसा. एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि मैंने कभी भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया है. किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को अपना जन्मदिन नहीं मनाना चाहिए. देश की जनता को धूप में खड़ा करने से क्या मिलेगा. कब तक अपनी तारीफ करती रहेंगे, हर साल वही बात. मां की सेवा करो. घर में करना हैं तो करें, लेकिन पब्लिक को क्यों तकलीफ दे रहे हैं. बता दें कि, पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है. 

"आरएसएस के स्कूलों का सर्वे होना चाहिए"

मथुरा के मामले पर ओवैसी ने कहा कि पहले दोनों समुदायों के बीच एग्रीमेंट हो चुका था तो अब समझ नहीं आता कि कोर्ट में क्यों जा रहे हैं, यह तर्क देते हुए कि हम उस समझौते का हिस्सा नहीं थे. उन्होंने यूपी और उत्तराखंड में मदरसों के सर्वे पर कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक टारगेटड सर्वे है. निजी स्कूलों, मिशनरी स्कूलों, सरकारी स्कूलों, आरएसएस स्कूलों का सर्वे होना चाहिए. गैर सहायता प्राप्त मदरसों का सर्वे करना एक लक्षित सर्वे है और गलत है.

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि केंद्र सरकार से बाबासाहेब अंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) के नाम पर संसद के नए भवन का नाम रखने की अपील है. तेलंगाना विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दूंगा और उनसे अंबेडकर के नाम पर बन रहे नए सचिवालय भवन का नाम रखने की भी अपील करूंगा. 

ये भी पढ़ें- 

Ladakh: पीपी-15 से पीछे हटी भारत-चीन की सेना, आज डिसइंगेजमेंट की तस्दीक करेंगे सैन्य कमांडर

Gyanvapi Case: वाराणसी कोर्ट के फैसले पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget