एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi On PM Modi: 'चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय क्यों लिया?' राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने पूछा कि ऐसे क्या कारण हैं कि जनता द्वारा चुने प्रधानमंत्री ने जनता के ही हित को सर्वोपरि न रखते हुए चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय लिया.

Rahul Gandhi On Pm Modi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, "चीन (China) के साथ तिरंगे (Tiranga) का सौदा करने वाले प्रधानमंत्री को चीन की घुसपैठ कैसे दिखेगी. सच्चा देश भक्त वो है जो अपने देश पर कोई आंच न आने दे. सच्चा देशप्रेमी वो है जो देश के एक-एक इंच की रक्षा के लिए लड़ जाए. सच्चा देशसेवक वो है जो अपनी मातृभूमि की गरिमा और शान को बनाए रखने के लिए समर्पित हो."

राहुल गांधी ने आगे कहा कि, "चीन ने हमारे देश की सीमाओं पर कब्ज़ा करने की हिम्मत की है. सत्ता में आने से पहले, चीन को 'लाल आंख' दिखाने वाले प्रधानमंत्री जी, 8 सालों से चीन के आगे नतमस्तक हैं. प्रधानमंत्री के मुंह से चीन का नाम तक नहीं निकलता है. ऐसे क्या कारण हैं कि जनता द्वारा चुने प्रधानमंत्री ने जनता के ही हित को सर्वोपरि न रखते हुए, चीन के मामले में चुप्पी साधने का निर्णय लिया?" 

राहुल गांधी ने पीएम से पूछे सवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि, "ऐसे क्या कारण हैं कि तिरंगे के लिए, देश की शान, खादी को छोड़, उन्हें चीन से आयात किए पॉलिस्टर का सहारा लेना पड़ा? ऐसे क्या कारण हैं कि जब सीमा पर चीन की घुसपैठ बढ़ रही है, तब भारत का चीन से इंपोर्ट भी बढ़ रहा है? प्रधानमंत्री को देश को संबोधित कर अपने कारण बताने चाहिए. हिंदुस्तान के मान के लिए प्रत्येक नागरिक उनका साथ देगा, पर तभी, जब बात भारत माता की होगी." 

पीएम मोदी ने साधा था निशाना

बता दें कि, पीएम मोदी इससे पहले विपक्षी दल पर निशाना साधते रहे हैं. पीएम ने हाल ही में कहा था कि, "अमृत महोत्सव में जब पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है तब कुछ ऐसा भी हुआ है जिसकी तरफ मैं देश का ध्यान दिलाना चाहता हूं. हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने और इस पवित्र अवसर को अपवित्र करने का प्रयास किया गया. ऐसे लोगों की मानसिकता देश को भी समझना जरूरी है."

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा था कि, "कुछ लोग काले जादू का सहारा ले रहे हैं. 5 अगस्त को हमने देखा कि काला जादू फैलाने की कोशिश की गई. इन लोगों से मेरी अपील है कि काला जादू करके आजादी के अमृत महोत्सव का अपमान ना करें. कृपया तिरंगे (Tiranga) का अपमान न करें." बता दें कि, 5 अगस्त को कांग्रेस (Congress) ने काले कपड़े पहनकर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर संसद में और बाहर प्रदर्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- 

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, 'काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया, कितनी ही झाड़-फूंक कर लें...'

India On Taiwan Issue: 'एकतरफा कार्रवाई करने से दूर रहने और संयम बरतने का अनुरोध करते हैं, चीन-ताइवान विवाद पर भारत का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget