एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे, ये है उनका कार्यक्रम

Rahul Gandhi In America: सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे पहले उतर गए थे, लेकिन जनरल पासपोर्ट होने की वजह से सामान्य प्रक्रिया के तहत निकलते-निकलते वक्त लग गया.

Rahul Gandhi America Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार (30 मई) को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) पहुंच गए. राहुल गांधी इस दौरान टी-शर्ट में नजर आए. राहुल गांधी को सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर जनरल पासपोर्ट होने की वजह से सामान्य प्रक्रिया के तहत निकलने में करीब डेढ़ घंटा लग गया. राहुल गांधी के अमेरिका के कई शहरों में कार्यक्रम हैं.

आगामी चार जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद वह वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों और थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे. 

चार जून को यात्रा होगी समाप्त 

राहुल गांधी अमेरिका के सप्ताह भर के दौरे में भारतीय अमेरिकियों को भी संबोधित कर सकते हैं. चार जून को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ उनकी यात्रा समाप्त होगी. इससे पहले राहुल गांधी को दिल्ली की स्थानीय अदालत में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किए जाने के दो दिन बाद रविवार (28 मई) को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया था. वह सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.

लौटाया था राजनयिक पासपोर्ट

राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक अदालत की ओर से आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके बाद राहुल गांधी ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे. दिल्ली की अदालत ने राहुल गांधी को 10 वर्ष के बजाय तीन वर्ष के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किए जाने के लिए एनओसी जारी किया था. 

ये भी पढ़ें-

9 Years Of Modi Government: रेलवे में 9 सालों में कितना हुआ काम? अश्विनी वैष्णव ने एबीपी न्यूज को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget