एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Speech: जाति जनगणना के मुद्दे पर राहुल गांधी का BJP पर हमला, 'प्रधानमंत्री जी, OBC को हक नहीं दिला सकते तो...'

Rahul Gandhi On OBC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार और बीदर की चुनावी रैलियों से जाति जनगणना और ओबीसी का मुद्दा उठाया. उन्होंने इसे लेकर केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा.

Rahul Gandhi Speech On Caste Based Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जाति जनगणना और ओबीसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर कांग्रेस ने राज्य के कोलार और बीदर में क्रमश: 16 और 17 अप्रैल को चुनावी रैली का आयोजन किया. रैली में दिए अपने भाषण के अंशों की वीडियो क्लिप राहुल ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट भी की है, जो पूरी तरह से ओबीसी और जाति जनगणना के मुद्दे पर आधारित है. 

केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि अगर ओबीसी को उनका हक नहीं दिला सकते हैं तो परे हट जाएं. उन्होंने दावा किया, ''हम करके दिखाते हैं.''

'ओबीसी से वोट लिया, लेकिन किया क्या'

राहुल गांधी ने कहा, ''नौ साल हो गए. नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी से वोट लिया. आप मुझे बताओ नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी के लिए किया क्या? नरेंद्र मोदी जी ओबीसी से वोट ले लेते हैं मगर ओबीसी को शक्ति, ताकत कभी नहीं देते. नरेंद्र मोदी जी ओबीसी की बात करनी है तो फिर काम की बात करिये.''

'हमने कराई थी जनगणना, मोदी ने सार्वजनिक नहीं की'

कांग्रेस नेता ने कहा, ''यूपीए की सरकार थी 2011 में, हमने सेंसस (जनगणना) किया था. पहली बार हमने सेंसस में सवाल पूछा था कि आप ओबीसी हो, आप अनुसूचित जाति से हो, आप आदिवासी हो, आपकी जाति क्या है? पूरा का पूरा डेटा हिंदुस्तान की सरकार के पास है. नरेंद्र मोदी जी ने डेटा पब्लिक नहीं किया, छुपाया हुआ है.''

राहुल ने बताए तीन ये कदम

राहुल ने कहा, ''मोदी जी अगर आप सचमुच में ओबीसी को ताकत देना चाहते हो, आर्थिक ताकत देना चाहते हो, राजनीतिक ताकत देना चाहते हो, तो पहला कदम ये है कि ओबीसी सेंसस का डेटा आप पब्लिक कर दीजिए, देश को बता दीजिए कि इस देश में ओबीसी हैं कितने. दूसरा कदम- ये जो रिजर्वेंशन पर 50 फीसदी का कैप लगा रखा है कि देश में 50 परसेंट से ज्यादा रिजर्वेशन नहीं मिल सकता, इसको आप हटाइए. तीसरी बात- जो अनुसूचित जाति के हैं, आदिवासी हैं, उनकी जितनी आबादी है, उतना रिजर्वेशन उनको दीजिए.''

'नरेंद्र मोदी ये काम कभी नहीं करेंगे'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ''मैं जानता हूं कि नरेंद्र मोदी ये काम कभी नहीं करेंगे. अगर आप नहीं कर सकते हो... परे हट जाइए, हम कर देंगे. ये मत सोचिए कि हम आप पर दबाव नहीं डालेंगे, हम विपक्ष में जरूर हैं, लेकिन पहले पूरा का पूरा दबाव हम आप पर डालेंगे. ओबीसी सेंसस को रिलीज कराएंगे, 50 परसेंट के कैप को हटवाएंगे और अनुसूचित जाते वालों और आदिवासियों को जितनी उनकी आबादी है, उतना रिजर्वेशन दिलवाएंगे.''

बता दें कि कोलार में ही 2019 में दिए बयान के कारण ही राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से मानहानि केस में सजा मिली और उनकी संसद सदस्यता चली गई. बीजेपी ने उन पर पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया है लेकिन अब राहुल गांधी इसी समाज का नाम लेते हुए बीजेपी पर जमकर बरस रहे हैं,

यह भी पढ़ें- Caste Census Issue: जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस ने क्यों तेज की मुहिम? 5 प्वाइंट में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget