एक्सप्लोरर

GDP गिरावट पर बोलीं प्रियंका, अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली सरकार ने की अर्थव्यवस्था की हालत पंचर

कांग्रेस ने जीडीपी ग्रोथ रेट के पिछले सात साल के अपने न्यूनतम स्तर पर चले जाने को 'मोदी मेड डिजास्टर' करार दिया है. सरकार पर हमला करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को ठीक करने की जगह सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

नई दिल्ली: आर्थिक विकास दर (जीडीपी ग्रोथ रेट) के घटकर पांच फीसदी पहुंचने पर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अब जीडीपी को लेकर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने कहा है कि जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है. प्रियंका गांधी ने क्या ट्वीट किया है? प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ‘’GDP विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली बीजेपी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है. न GDP ग्रोथ है, न रुपए की मजबूती. रोजगार गायब हैं. अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है?’’ अर्थव्यवस्था बीमार और नीम-हकीम बने सर्जन- कांग्रेस कांग्रेस ने जीडीपी ग्रोथ रेट के पिछले सात साल के अपने न्यूनतम स्तर पर चले जाने को 'मोदी मेड डिजास्टर' करार दिया है. सरकार पर हमला करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को ठीक करने की जगह सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. पार्टी ने आरोप लगाया कि नीम-हकीम के सर्जन की भूमिका में आने से अर्थव्यवस्था का ऐसा हाल हुआ है. कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कटाक्ष करते हुए कहा, "बीमार अर्थव्यवस्था से जुड़े ढांचागत मुद्दों का निवारण करने की बजाय बीजेपी सरकार 'मायोपिक' लच्छेदार हेडलाइन का प्रबंधन और अपनी नाकामी छुपा रही है. ये नीम-हकीम के सर्जन में तब्दील होने का एक बेहतरीन मिसाल है.'' मोदी है, तो मुमकिन है- कांग्रेस वहीं, पार्टी प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ट्वीट कर कहा, "यह गिरावट वैश्विक मुद्दों के कारण नहीं है. यह 'मोदी द्वारा पैदा की गई' (मोदी मेड) आपदा है. मोदी है, तो मुमकिन है." गौड़ा ने कहा, "क्या अर्थव्यवस्था की स्थिति और बुरी होगी, क्या ध्यान भटकाने के लिए नई नई तरकीबें अपनाई जाएंगी?" यह भी पढ़ें- पहली तिमाही में सिर्फ 5 फीसदी रही GDP, सरकार के सूत्रों ने कहा- अगली तिमाही में पुराने स्तर पर पहुंचेगी असम में आज 40 लाख लोगों की नागरिकता का होगा फैसला, सुबह 10 बजे आएगी NRC की आखिरी लिस्ट असम NRC: आखिरी लिस्ट में होंगे जिनके नाम, उन्हें ही जारी किए जाएंगे आधार कार्ड ITR भरने की आखिरी तारीख आज, डेडलाइन बढ़ाए जाने की खबरों को आयकर विभाग ने खारिज किया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget