एक्सप्लोरर

‘हमारे नेताओं के बारे में बोलते हो, तो सुनने की भी हिम्मत रखिए’, पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Congress On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उनका बचाव करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. जानिए क्या कुछ कहा.

Pwan Khera On Pm Narendra Modi: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान को लेकर राजनीति गर्म है. इस मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि हमारे नेताओं और बुजुर्गों के बारे में बोलते हो, तो सुनने की भी हिम्मत रखिए. उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा है कि वो सभी ने सुना है.

पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप राजनीति में हैं तो क्या छुईमुई बनकर राजनीति करेंगे. आप किसी को कुछ भी बोलते रहें...मसलन इटली की बेटी, जर्सी गाय, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड और शूर्पणखा. ये सभी चीजें प्रधानमंत्री बोलते हैं. उन्होंने तो मनमोहन सिंह को भी नहीं छोड़ा और कहते हैं कि वो बाथरूम में कपड़े पहनकर नहाते हैं. इस तरह की टिप्पणियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं.

पवन खेड़ा ने कहा कि अगर उन्हें कोई कुछ बोल दे तो कहते हैं कि मुझे कैसे बोल दिया. क्यों? आप खास हैं? आप स्वर्ग से आए हैं? उन्होंने कहा कि राजनीति में आए हो, बोलना जानते हो तो सुनना भी सीखो.

‘गुजरात में भ्रष्टाचार, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं’

पवन खेड़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने गुजरात में घोटालों की बात करते हुए कहा कि पिछले 15 साल की कैग की रिपोर्ट निकालकर देख लें तो सिटी गैस स्कैम, बिजली का स्कैम, ट्रांस्पोर्ट का स्कैम, एक के बाद एक घोटाले दिखेंगे लेकिन सीएजी रिपोर्ट को डस्टबिन में डाल दिया जाता है.

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कहां है अब सीएजी, कहां हैं विनोद राय. एक भी रिपोर्ट संसद में टेबल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि विनोद राय जैसे लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए, जिन्होंने पहले की सरकारों को बदनाम किया और आज मुंह तक नहीं खोल रहे.

तो वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उस बारे में क्या जो उन्होंने कई बार सबसे खराब भाषा में सोनिया गांधी का अपमान किया है और जिस क्रूर तरीके से उन्होंने संसद में डॉ. मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया है.

ये भी पढ़ें: 'PM मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वालों को गुजरात की जनता ने बैलेट बॉक्स से दिया जवाब'- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का एक साल बढ़ाया कार्यकाल, केंद्र ने दी मंजूरी
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का एक साल बढ़ाया कार्यकाल, केंद्र ने दी मंजूरी
फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- 'इसमें कोई शक नहीं है कि...'
फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया- 'इसमें कोई शक नहीं है कि...'
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget