एक्सप्लोरर

RSS की शाखा में कुछ तो है जो ऐसे नमूने आते हैं... 51 मिनट में 44 बार लेते हैं कांग्रेस का नाम, पवन खेड़ा का पीएम मोदी पर हमला

Congress Attacks on BJP: पीएम मोदी 25 सितंबर को मध्य प्रदेश दौरे पर थे, जहां उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधा. वहीं अब कांग्रेस ने उनके बयान पर पलटवार किया है.

Pawan Khera Attacks on PM Modi: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने सोमवार (25 सितंबर) को मध्य प्रदेश में  51 मिनट के भाषण में 44 बार कांग्रेस का नाम लिया यानी उनके पास अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए कुछ नहीं है. इतना ही नहीं पवन खेड़ा ने नोटबंदी जैसे फैसलों की आलोचना करते हुए आगे कहा कि डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए नोटबंदी करने की क्या जरूरत थी? आरएसएस की शाखा में कुछ तो है जहां ऐसे-ऐसे नमूने आते हैं. 

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी के कांग्रेस को महिला विरोधी बताने पर पलटवार करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि 1989 में राजीव गांधी की ओर से लाया गया महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से इसीलिए पास नहीं हो पाया, क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, राम जेठमलानी जैसे बीजेपी नेताओं ने इसके खिलाफ वोट किया. पीएम मोदी की छवि ऐसी हो गई है कि अगर उन्होंने कुछ बोला तो झूठ ही होगा. जब पीएम बचपन में शाखा जाते थे तब इंदिरा गांधी ने देश की महिला पीएम के रूप में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे. 

पवन खेड़ा ने किया ये सवाल 
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि फिल्म अभिनेत्रियों को नई संसद में बुलाया गया, लेकिन राष्ट्रपति को नहीं, क्योंकि वो आदिवासी हैं. ये लोग बृजभूषण को निकाल नहीं पाए और महिला अधिकारों की बात करते हैं. राजस्थान में पीएम मोदी के भाषण का जवाब देते हुए पवन खेड़ा ने सवाल किया कि पीएम मोदी बता दें कि बीजेपी की किसी सरकार ने पांच सालों में ढाई सौ कॉलेज खोले हों, भ्रष्टाचार के आरोपों के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा, जिस अजित पवार को जेल भेजने की बात करते थे वो अब साथ बैठ कर बजट बनाते हैं. 

मध्य प्रदेश में बीजेपी की दूसरी सूची पर पवन खेड़ा ने कहा, कुछ भी कर लें कोई फर्क नहीं पड़ता. चुनाव से पहले ही नतीजे जाहिर हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक जहां जहां नरेंद्र मोदी के पैर पड़े वहां कांग्रेस की जीत हुई इसलिए हम नरेंद्र मोदी को हम अपना स्टार प्रचारक मानते हैं. अगर वो थोड़ा सच बोलना शुरू कर दें तो हमारे सबसे अच्छे स्टार प्रचारक बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

140 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जानें पानी के बंटवारे पर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच क्यों मच रही मारामारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget