एक्सप्लोरर

आखिरकार 31 घंटे बाद गिरफ्तार हुए पी चिदंबरम, कल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा

सीबीआई को इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. जब टीम चिदंबरम के घर पहुंची तो वहां दरवाजा बंद था. दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें दीवार फांदकर चिदंबरम के घर में घुसना पड़ा. बाद में सीबीआई ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

नई दिल्ली: करीब 31 घंटे बाद आज आखिरकार सीबीआई ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले चिदंबरम को हिरासत में लेकर सीबीआई मुख्यालय ले गई. बाद में उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया. गुरुवार को चिदंबरम को सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

सीबीआई को देर रात तक इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. आज शाम करीब सवा आठ बजे चिदंबरम अचानक कांग्रेस दफ्तर पहुंचे. वहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में वे आरोपी नहीं है. करीब दस मिनट तक उन्होंने वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और वहां से जोरबाग स्थित अपने घऱ चले गए.

दीवार फांदकर चिदंबरम के घर में घुसी सीबीआई

कांग्रेस दफ्तर से चिदंबरम के निकल जाने के बाद सीबीआई की टीम वहां पहुंची. जहां टीम को पता चला कि चिदंबरम अपने घर चले गए हैं. ये जानकारी मिलते ही सीबीआई की टीम जोरबाग स्थित चिदंबरम के घर पहुंची. जब सीबीआई की टीम चिदंबरम के घर पहुंची तो वहां दरवाजा बंद था. टीम ने दरवाजा खोलने के लिए कई बार कहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंत में सीबीआई की टीम को दीवार फांदकर चिदंबरम के घर में घुसना पड़ा.

सीबीआई की टीम के बाद चिदंबरम के घर ईडी की भी टीम पहुंची. सीबीआई ने दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी. जिसके बाद चिदंबरम के घर दिल्ली पुलिस भी पहुंची. वहां कांग्रेस के समर्थकों की भीड़ थी और वे नारेबाजी कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने समर्थकों को वहां से हटाया. करीब 40 मिनट के बाद सीबीआई ने चिदंबरम को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेने के बाद उन्हें सीबीआई के मुख्यालय लाया गया और बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी देखें

Chat conversation end Type a message...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
सेना को जल्द मिलने जा रही ‘प्रलय’ की ताकत, ओडिशा तट पर सफल परीक्षण, राजनाथ ने दी बधाई
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
'राहुल गांधी खुलकर अराजकता पर उतरे', SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget