एक्सप्लोरर

विपक्ष के पीएम फेस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का अहम बयान, 'हम पहले ये देखेंगे कि...'

Jairam Ramesh: इंडिया अलांयस में पीएम पद के चेहरे के लिए जारी खींचतान के बीच कांग्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमें अभी पीएम पद के चेहरे की घोषणा नहीं करनी चाहिए.

I.N.D.I.A Allaince: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में हुई इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया अलायंस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने का प्रस्ताव रखा था. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसका समर्थन किया था. इसको लेकर गठबंधन के नेताओं के नाराज होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

इस बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. पवार ने कहा कि पीएम चेहरे का फैसला लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही किया जाना चाहिए. वहीं, कांग्रेस ने भी अब इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने पवार से सहमति जताई है.

'चुनाव के नतीजे का इंतजार करेंगे'
उन्होंने कहा, "मैं भी उनसे (शरद पवार) सहमत हूं. कांग्रेस का हमेशा से मानना रहा है कि पीएम पद के चेहरे की घोषणा तुरंत नहीं की जानी चाहिए. भारत में राष्ट्रपति प्रणाली नहीं हैं. हम पहले चेहरा तय नहीं करेंगे. हम चुनाव के नतीजे का इंतजार करेंगे.''

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक जयराम रमेश ने इस बहस में शामिल होने से इनकार कर दिया कि क्या कांग्रेस खरगे को पीएम चेहरे के रूप में लेकर असहज थी और क्या कांग्रेस के सत्ता में आने की स्थिति में राहुल गांधी को उम्मीदवार होना चाहिए.

नीतीश कुमार के नाराज होने की आई थीं खबरें
मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का पीएम का फेस के रूप में पेश करने के ममता बनर्जी के प्रस्ताव के बाद आरजेडी प्रमुख नीतीश कुमार की अलांयस से नाराजगी की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, उन्होंने बाद में साफ कर दिया था कि उनके मन में किसी भी पद को लेकर कोई इच्छा नहीं है.

वहीं, इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी अपना रूख साफ कर चुके हैं. खरगे ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि हमें पहले चुनाव जीतने पर ध्यान देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- क्या ममता बनर्जी अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगी? सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget