एक्सप्लोरर

'मोदी सरकार की FDI पॉलिसी है', पूर्व वित्त सचिव पर पड़ा CBI छापा तो कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ते हुए किया हमला

Arvind Mayaram: सीबीआई ने भारतीय बैंक नोटों के लिए रंग बदलने वाले विशेष सुरक्षा धागे की आपूर्ति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के परिसरों पर रेड की है.

Bharat Jodo Yatra News: सीबीआई ने गुरुवार (12 जनवरी) को भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के परिसरों पर छापेमारी की. उनके दिल्ली और जयपुर में स्थित परिसरों पर ये रेड की गई. इसपर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने की वजह से सीबीआई ने पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम (Arvind Mayaram) के खिलाफ कार्रवाई की है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने यह दावा भी किया कि यह मोदी सरकार की 'डराने, धमकाने और बदनाम करने ' की नीति के तहत हो रहा है और यह एक 'डरपोक की सोच' है. उन्होंने ट्वीट किया, "रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर (रघुराम राजन) 'भारत जोड़ो यात्रा ' में शामिल हुए तो बीजेपी ने उन पर हमला किया. एक पूर्व सेना प्रमुख (दीपक कपूर) शामिल हुए तो बीजेपी ने उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया. अब पूर्व वित्त सचिव यात्रा में शामिल हुए तो सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया." 

"ये मोदी सरकार की एफडीआई नीति"

जयराम रमेश ने दावा किया, "मोदी की एफडीआई नीति- फियर (डराना), डिफामेशन (बदनाम करना) और इंटीमिडेशन (धमकाना) काम कर रही है. यह एक डरपोक की सोच है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा जारी रहेगी." दरअसल, कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में अरविंद मायाराम को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते देखा गया था.

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि ब्रिटेन की कंपनी डी ला रुए इंटरनेशनल लिमिटेड और वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए आपराधिक साजिश रची. फिलहाल सीबीआई ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और अब तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है. 

पूर्व वित्त सचिव पर लगे ये आरोप

एजेंसी ने आरोप लगाया कि वित्त सचिव के रूप में मायाराम ने रंग बदलने वाले विशेष सुरक्षा धागों की आपूर्ति के लिए कंपनी के साथ खत्म हो चुके अनुबंध को अवैध तरीके से तीन साल के लिए बढ़ा दिया और इसके लिए गृह मंत्रालय से कोई अनिवार्य सुरक्षा मंजूरी नहीं ली गयी या तत्कालीन वित्त मंत्री को सूचित नहीं किया गया. अरविंद मायाराम (Arvind Mayaram) ने 2012-14 के दौरान भारत के वित्त सचिव के रूप में काम किया था. वे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 

पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के ठिकानों पर CBI की रेड, भ्रष्टाचार का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget