एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हमें भरोसा था कि नीतीश कुमार BJP के खिलाफ लड़ेंगे...', बिहार की सियासी हलचल पर बोले जयराम रमेश

Bihar Political Crisis: जयराम रमेश ने कहा कि, नीतीश कुमार ने अभी तक हुई इंडिया गठबंधन की तीनों मीटिंग में बड़ा योगदान दिया है, ऐसे में हम मानकर चल रहे थे कि वह बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे.

JairRam Ramesh on Bihar Political Crisis: बिहार में मचे सियासी उथल-पुथल और नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जयराम रमेश ने रविवार (28 जनवरी) को कहा कि, हम मानकर चल रहे थे कि नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे. बाकी अफवाहों पर अभी कुछ नहीं कहूंगा.

जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, नीतीश कुमार ने अभी तक हुई इंडिया गठबंधन की तीनों मीटिंग में बड़ा योगदान दिया है, ऐसे में हम मानकर चल रहे थे कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ लड़ेंगे. हम अब भी ये चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन देश में मजबूत हो. गठबंधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे और ममता बनर्जी के बीच बातचीत हुई है.

बिहार में नीतीश कुमार अब INDIA गठबंधन से बाहर!

बता दें कि नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी) सुबह हुई जेडीयू विधायक दल की बैठक में सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. अब नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे और अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे. जेडीयू की बैठक में सभी विधायक, विधान पार्षद और लोक सभा-राज्य सभा के सांसद मौजूद रहे. इसके बाद शाम करीब 4 बजे वह फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे. उनके साथ 6 से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं.

ममता बनर्जी भी कर चुकी हैं पश्चिम बंगाल में गठबंधन से इंकार

इंडिया गठबंधन में फूट सिर्फ बिहार में नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिली है. यहां पिछले दिनों राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं. उन्होंने यह घोषणा सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से सहमति न बनने के बाद की थी. बताया जा रहा है कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को 2 सीटें ऑफर की हैं, जो कांग्रेस को मंजूर नहीं है. 

ये भी पढ़ें

Bihar Political Crisis: '...और आप ही करेंगे', RJD ने तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ अखबारों में दिया विज्ञापन, क्या कुछ है जिक्र?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget