एक्सप्लोरर

‘कब जवाब देगी भाजपा? भारत-चीन संबंधों को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दागे 6 सवाल

Congress on India China relations: भारत और चीन के बीच रिश्ते अच्छे हो रहे हैं. पुराने मतभेदों को पीछे छोड़ा जा रहा है. डायरेक्ट फ्लाइट्स, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई है.

Congress on India China relations: भारत और चीन के संबंधों में लगातार सुधार हो रहा है. भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री के चीन दौरे के बीच कैलाश मानसरोवर की यात्रा और दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने की पहल हुई है. इस बीच कांग्रेस ने इन तमाम बातों को लेकर सवाल खड़े किए हैं. 

कांग्रेस का कहना है कि दोनों राजधानियों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स, कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने, उदार वीजा व्यवस्था सहित कई बातों को लेकर सहमति बनी है. मोदी सरकार ने इस बात को लेकर अभी तक देश को संतोषजनक जवाब नहीं दिया है कि चीन के साथ रिश्ते सामान्य करने का यह सही समय क्यों है. 

कांग्रेस के 6 बड़े सवाल

भारत और चीन संबंधों को लेकर जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत-चीन के बेहद असामान्य संबंधों के 'सामान्य बनाए' जाने पर हमारा बयान. मोदी सरकार को इन छह सवालों के जवाब देश को देने होंगे.”

ऐसे में हम प्रधानमंत्री से अपने पहले के सवाल दोबारा दोहराते हैं, जिनके जवाब चीन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास से पहले दिए जाने चाहिए: 

1. क्या भारतीय सैनिक देपसांग में हमारी दावा रेखा से लेकर बॉटलनेक जंक्शन से आगे के पांच पेट्रोलिंग प्वाइंट तक पेट्रोलिंग कर पाएंगे जैसा कि वे पहले किया करते थे? 

2. क्या हमारे सैनिक डेमचोक में उन तीन पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक जा पाएंगे जो चार साल से अधिक समय से हमारी पहुंच से बाहर हैं? 

3. क्या हमारे सैनिक पैंगोंग त्सों में फिंगर 3 तक ही जा पाएंगे, जबकि पहले वे फिंगर 8 तक जा सकते थे? 

4. क्या हमारी पेट्रोलिंग टीम को गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में उन तीन पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक जाने दिया जाएगा, जहां वे पहले जा सकते थे? 

5. क्या भारतीय पशुपालकों को एक बार फिर चुशूल में हेलमेट टॉप, मुक्पा रे, रेजांग ला, रिनचेन ला, टेबल टॉप और गुरुंग हिल में पारंपरिक चरागाहों तक जाने का अधिकार होगा? 

6. क्या वे "बफर जोन" जो हमारी सरकार ने चीनियों को सौंप दिए थे, जिसमें रेजांग ला में युद्ध नायक और मरणोपरांत परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का स्मारक स्थल भी शामिल था, अब अतीत की बात हो गए हैं? 

यह भी पढ़ें- जहां पड़े योगी आदित्यनाथ के कदम वहां खिला कमल? दिल्ली चुनाव से पहले जान लीजिए यूपी CM का स्ट्राइक रे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget