एक्सप्लोरर

गैर जमानती वारंट जारी होने के कुछ घंटे के भीतर हार्दिक पटेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजद्रोह केस में कोर्ट में सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं रहने की वजह से अदालत ने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

अहमदाबाद: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को गुजरात पुलिस ने विरमगाम के पास हांसलपुर से गिरफ्तार किया है. पाटीदार अनामत आंदोलन के समय दर्ज राजद्रोह केस में हार्दिक पटेल के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया, जिसके कुछ घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. राजद्रोह केस में हार्दिक पटेल कई बार कोर्ट की सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं रहे थे जिसकी वजह से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजदीपसिंह जाला (अपराध शाखा) ने पटेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. जाला ने कहा, “हमने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उन्हें वीरमगाम के पास से गिरफ्तार किया है. हम उन्हें कल अदालत के समक्ष पेश करेंगे.”

अहमदाबाद में 25 अगस्त 2015 को पटेल समुदाय की एक रैली के दौरान हिंसा भड़कने के बाद स्थानीय अपराध शाखा ने राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर पटेल को पहले भी गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तारी के बाद 'गुजरात हार्दिक पटेल के साथ' ट्विटर हैंडल (@GujWithHardik) से ट्वीट किया गया, ''लंबे समय के बाद, गुजरात में कांग्रेस को मजबूत करने के इरादे से काम कर रहे हार्दिक पटेल को रोकने के लिए बीजेपी सरकार उन्हें कानूनी रूप से परेशान करने की योजना बना रही है.'' इस ट्वीट को हार्दिक पटेल के आधिकारिक हैंडल से रीट्वीट किया गया है.

गैर जमानती वारंट जारी होने के कुछ घंटे के भीतर हार्दिक पटेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, ''गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल की आज अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसकी गिरफ्तारी की है. सरकार को जब जब डर लगता है तो पुलिस को आगे करती है. वैसे ही हार्दिक से सरकार डर गई और उसकी गिरफ्तारी करवा दी लेकिन जनता अब जाग गई है. अगले चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब मिलेगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget