एक्सप्लोरर

Congress President Election: दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, अशोक गहलोत भी आ रहे दिल्ली

Congress President Election News: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है. नामांकन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के प्रतिद्वंदी को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले बीते दिन ही वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर की ओर से भी 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने का एलान किया गया. 

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा था कि शशि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनको सूचित किया है कि वह 30 सितंबर को अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसी बीच बुधवार (28 सितंबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली आ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, गहलोत अध्यक्ष चुनाव में पर्चा तब ही भरेंगे जब गांधी परिवार से साफ सहमति और समर्थन होगा. 

दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने के दिए थे संकेत

दिग्विजय सिंह ने पिछले हफ्ते ही कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे. उन्होंने चुनाव लड़ने सवाल पर कहा था कि देखते हैं, क्या होता है. चुनाव लड़ने का अधिकार तो सबको है, 30 सितंबर आपको तक पता चल जाएगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं या नहीं. साथ ही उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ सकता है. पहले भी पार्टी में गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं. 

शशि थरूर को मिलेगा प्रतिद्वंदी

दिग्विजय सिंह के नामांकन करने के बाद सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी मिल जाएगा. अभी तक केवल शशि थरूर ने ही नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही थी. अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच शशि थरूर ने बुधवार को ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा कि, "मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर  लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया- मजरुह सुल्तानपुरी."

गहलोत को माना जा रहा रेस से बाहर 

दरअसल, राजस्थान कांग्रेस में पैदा हुए संकट के बाद अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस से बाहर माना जा रहा है. इससे पहले अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे अशोक गहलोत ही थे. अशोक गहलोत के रेस से बाहर होने की चर्चाओं के बीच कई नेताओं के नाम सामने आए थे. 

इन नेताओं के नामों की भी है चर्चा

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा था कि मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं. इन दिग्गजों में से कुछ की 30 सितंबर से पहले नामांकन दाखिल करने की संभावना है. बता दें कि, अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है. मतदान 17 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी. 

ये भी पढ़ें-

Congress President Election: रेस से बाहर नहीं गहलोत, सोनिया गांधी ने खुले रखे सभी विकल्‍प, नए प्‍लान में अंबिका सोनी और आनंद शर्मा की बड़ी भूमिका

Rajasthan Crisis: कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के लिए अजय माकन दोषी, नाराज विधायकों ने लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Embed widget