एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने की नितिन गडकरी की तारीफ, बोले- गलत पार्टी में सही आदमी 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि गडकरी गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं. उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी पावर को लगातार कम किया जा रहा है. चव्हाण ने कहा कि गडकरी वैचारिक मतभेदों के बावजूद दूसरे दलों के साथ संवाद बनाए रखते हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कोविड-19 महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही है और इससे 12.21 करोड़ नौकरियों का लॉस हुआ है. मोदी-सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने और कुल मिलाकर सात साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस मीट को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी निर्णय लेने की शक्तियां अपने हाथों में रख ली हैं, लेकिन कोविड-19 प्रकोप के कंट्रोल से बाहर होने के बाद राज्य सरकारों को दोष दे रही है.

यह सवाल पूछे जाने पर कि क्या मोदी सरकार में उनका कोई फेवरेट मंत्री है, चव्हाण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में "अच्छे शब्द" बोले जा सकते हैं, जो वैचारिक मतभेदों के बावजूद, "दूसरे दलों के साथ संवाद" बनाए रखते हैं. चव्हाण ने कहा, "वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं. उनका महाराष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, लेकिन उनकी पावर को लगातार कम किया जा रहा है." हालांकि उन्होंने अपने दावे के बारे में विस्तार से नहीं बताया.

12.21 करोड़ लोगों के नौकरी गंवाने का दावा
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने दावा किया कि "पेट्रोल की कीमत 100 प्रति लीटर लीटर तक पहुंच गई .कुछ 12.21 करोड़ लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है. बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति आय अब भारत की तुलना में अधिक है. केंद्र की नीतियों ने देश को तबाह कर दिया है." उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र का महाराष्ट्र के प्रति सहायता और जीएसटी कंपनसेशन सहित सभी फ्रंट पर भेदभावपूर्ण रवैया है.

मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
चव्हाण ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी बीजेपी पर निशाना साधा और केंद्र में सत्तारूढ़ दल को समाधान के साथ आने के लिए कहा. उन्होंने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए सभी दलों के नेताओं से मिलने की कोशिश करने के लिए भाजपा के राज्यसभा सांसद संभाजी छत्रपति को बधाई दी. सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को मराठा समुदाय को नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण देने वाले राज्य के कानून को रद्द कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है भारत, जानें दुनिया के टॉप पांच देशों की स्थिति

बंगाल: मुख्य सचिव के आज दिल्ली आने की संभावना कम, केंद्र के आदेश के बावजूद ममता सरकार ने नहीं किया रिलीव- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खास पैटर्न में चोरियां, BJP-RSS के लिए धर्म सिर्फ सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
'खास पैटर्न में चोरियां, BJP के लिए धर्म सत्ता का जरिया', कांग्रेस का राम मंदिर मामले पर बड़ा बयान
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
करूर भगदड़ मामले की जांच को प्रभावित करने से TVK नेताओं को रोकने की मांग, DMK की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
दिल्ली जिमखाना क्लब होगा खाली? हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget