एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है भारत, जानें दुनिया के टॉप पांच देशों की स्थिति

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

नई दिल्ली: दुनिया के कई अन्य देशों की तरह भारत पर भी कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी. लेकिन अब अच्छी खबर है यह कि संक्रमण की इस दूसरी लहर का असर धीरे धीरे कम हो रहा है. देश में दिन में नए कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गयी थी. लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर एक लाख 65 हजार पर आ गया है. देश में पॉजिटिविटी रेट भी अब घटकर आठ प्रतिशत पर आ गया है जिसे लगाातार और नीचे लाने के प्रयास जारी हैं. 

कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर दूसरे देशों से भारत की तुलना करें तो इस कुल मरीजों की संख्या में भारत से आगे सिर्फ अमेरिका है. अमेरिका में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 34,043,068 है तो वहीं भारत में 2,78,94,800 लोग अब तक कोरोना का शिकार हो चुके हैं. भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां 16,515,120 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 

कोरोना केस- टॉप पांच देशों में क्या है स्थिति

  • दुनिया- 17,00,44,172
  • अमेरिका- 34,043,068
  • भारत- 2,78,94,800
  • ब्राजील- 16,515,120
  • फ्रांस- 5,666,113
  • टर्की- 5,242,911

कोरोना के मौत के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है, कोरोना से अभी तक सबसे ज्यादा जानें अमेरिका में गयी हैं. अमेरिका में 609,544 लोग कोरोना के चलते काल के गाल में समा गए. वहीं अमेरिका के बाद ब्राजील में 462,092 लोगों की कोरोना कारण मौत हो गयी. तीसरे नंबर पर भारत है जहां अभी तक कुल  3 लाख 25 हजार 972 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

कोरोना से मौत- टॉप पांच देशों में क्या है स्थिति

  • दुनिया- 3,556,583
  • अमेरिका- 609,544
  • ब्राजील- 462,092
  • भारत-  3,25, 972
  • मेक्सिको- 223,507
  • ब्रिटेन- 127,781

भारत में कोरोना से जुड़ी कुछ और जानकारी
एक्टिव केस मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है. यानी भारत ऐसा दूसरा देश है जहां अभी फिलहाल सबसे ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हैं. वहीं अभी भी दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं.

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के हज़ार से कम मामले, 78 मरीज़ों की मौत | आंकड़ों में देखें पिछले 10 दिनों कैसे घटे केस

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार घटी, आज आए 18600 केस, 402 लोगों की गई जान | 15 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
‘सिब्बल के बाद केजरीवाल-राहुल भी...’, SIR पर रिजिजू ने पुराना वीडियो शेयर कर साधा निशाना
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget