एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के बीच फिर से हो सकता है गठबंधन, उपचुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के बाद कर्नाटक में एक फिर से कांग्रेस और जेडीएस के बीच गठबंधन हो सकता है. इस बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संकेत दिए हैं.

बेंगलुरु: महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के बीच एक बार फिर गठबंधन हो सकता है. कांग्रेस पार्टी ने रविवार को स्पष्ट किया कि पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी को बहुमत के लिए जरूरी सीटें नहीं मिल पाने पर वह एक बार फिर जेडीएस के साथ हाथ मिलाने के विरूद्ध नहीं है. जेडीएस के नेताओं ने भी ऐसे संकेत दिए हैं कि पार्टी ऐसी संभावनाओं के लिए तैयार है. कांग्रेस और जेडीएस कर्नाटक में 14 महीने तक गठबंधन सरकार चला चुकी है और दोनों ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि, 17 विधायकों की बगावत के बाद जुलाई में एचडी कुमारस्वामी सरकार गिर गयी थी और अब दोनों पार्टियां अलग-अलग उपचुनाव चुनाव लड़ रही हैं.

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजेपी को राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 15 निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है. सदन में दो- मास्की और आरआर नगर की सीटें भी रिक्त हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और धर्म निरपेक्ष सिद्धांतों के साथ सामाजिक न्याय प्रदान करने के लिए जब स्थिति पैदा होगी, ऐसे मामलों पर हम अपने सहयोगियों और यूपीए भागीदारों के साथ चर्चा के बाद जरूरी कदम उठाएंगे.’’

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान 

उन्होंने कहा, ‘‘देखते हैं भविष्य में क्या होता है. हमारा ध्यान 15 सीटें जीतने पर है. हम आपको बताएंगे. हम नौ दिसंबर को असली तस्वीर बता पाएंगे. हम आपको अच्छी खबर देंगे.’’ खड़गे महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी महासचिव हैं, जहां पर पार्टी ने बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए शिवसेना और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनायी. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य में ऐसा फैसला लोकतंत्र की रक्षा और लोगों के हितों की रक्षा के लिए किया. उन्होंने कहा, ‘‘आपको हकीकत बताऊं, हमारी अध्यक्ष (सोनिया गांधी) इसके पक्ष में नहीं थीं और चाहती थीं कि हम विपक्ष में रहें लेकिन लोगों, दलों और प्रगतिशील सोच वालों ने हमें बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने पर ध्यान देने को कहा.’’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विधायकों और वाम दलों सहित अन्य पार्टियों की तरफ से दबाव के बाद ‘फासीवादी’ और लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वाली बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के इरादे से यह फैसला किया गया. कांग्रेस के एक अन्य नेता जी परमेश्वर ने भी कहा कि अगर हालात पैदा होते हैं तो कांग्रेस और जेडीएस के साथ आने की संभावना है और आलाकमान को इस बारे में विचार और फैसला करना है.

कुमारस्वामी का बयान 

जी परमेश्वर ने कहा, ‘‘नौ दिसंबर को नतीजे के बाद अगर कांग्रेस को ज्यादा और बीजेपी को कम सीटें मिलती हैं, तो सरकार गिर जाएगी.  इसके बाद हमारे पास दो विकल्प होंगे. एक सरकार नहीं बनाने और बाहर रहने का, दूसरा फिर से जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार बनाने के लिए हाथ मिलाने का.'' उन्होंने कहा, ‘‘साथ आने की संभावना है. क्या हम तुरंत मध्यावधि चुनाव कराने की स्थिति में हैं? क्या हमें लोगों पर एक और चुनाव का बोझ डालना चाहिए.’’ जेडीएस संस्थापक एचडी देवगौडा के बेटे कुमारस्वामी ने भी कहा था कि उपचुनाव के बाद राज्य में स्थिर सरकार होगी, हालांकि जरूरी नहीं है कि यह बीजेपी की हो. उन्होंने लोगों से नौ दिसंबर को उपचुनाव के नतीजों तक इंतजार करने को कहा था.

उद्धव ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर किया तंज, बोले- मैंने कभी नहीं कहा कि 'मैं वापस लौटूंगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी की याचिका पर SC में सुनवाई, पुलिस ने प्रतिबंधों पर क्या कहा?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget