एक्सप्लोरर

'...पूरी तरह से भ्रामक और गलत', नोटबंदी पर SC के फैसले पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के फैसले से देश के विकास को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि MSME क्षेत्र पंगु हो गया और असंगठित क्षेत्र खत्म हो गया, जिससे लाखों लोग बर्बाद हो गए.

Congress On Demonetisation: सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में हुई नोटबंदी को वैध करार दिया है. कोर्ट ने कहा है कि नोटबंदी के फैसले की प्रक्रिया में कुछ भी गलत नहीं पाया गया है. केंद्र और आरबीआई ने इस पर 6 महीने तक चर्चा की थी. केंद्र को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़ी राहत मिली है. वहीं अब कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है, जिसने शुरू से ही नोटबंदी के फैसले को गलत बताया था. 

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला नोटबंदी की प्रक्रिया से जुड़ा है, न कि इसके प्रभाव से. कांग्रेस ने कहा, "यह कहना कि कोर्ट ने नोटबंदी को सही बताया है, पूरी तरह भ्रामक और गलत होगा." कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कोर्ट ने अपने फैसले में नोटबंदी के असर को लेकर कुछ भी नहीं कहा है. 

'नोटबंदी से देश के विकास को नुकसान पहुंचा'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के फैसले से देश के विकास को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि MSME क्षेत्र पंगु हो गया और असंगठित क्षेत्र खत्म हो गया, जिससे लाखों लाख लोग बर्बाद हो गए. उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कुछ नहीं कहा गया है कि नोटबंदी अपने मकसद में कामयाब रही या नहीं!" 

जयराम रमेश ने आगे कहा, "नोटबंदी नकदी कम करना, कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाना, नकली नोट पर नकेल कसना, आतंकवाद पर रोक और काले धन के खुलासे में कामयाब नहीं रही."

SC का नोटबंदी पर फैसला

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी को सुप्रीम कोर्ट ने सही करार दिया है. 5 न्यायमूर्तियों की संविधान पीठ ने 4:1 के बहुमत से माना है कि नोटबंदी का उद्देश्य सही था. उसे लागू करने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया में भी कोई कमी नहीं थी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 500 और 1000 के नोट वापस लेने वाली अधिसूचना को रद्द करने से मना कर दिया.

ये भी पढ़ें- Naga Peace Accord: 2022 में भी नहीं मिली कामयाबी, नगा शांति समझौते में फिर बढ़ा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget