केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस को बताया 'वायरल पार्टी'

देहरादून: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कांग्रेस पार्टी को 'वायरल पार्टी' करार दिया. नायडू ने यह टिप्पणी एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान की. केंद्रीय मंत्री से जब यह सवाल किया गया कि कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल किया गया है कि पीएम मोदी का अमेरिका के दौरे पर विरोध हुआ है. इस पर नायडू ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
नायडू ने कहा, ''विरोध तो लगता है कि आपके सपनों में हुआ. अमेरिका में तो राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत किया''. यह कहे जाने पर कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए यह संदेश वायरल किया है कि मोदी का अमेरिका में विरोध हुआ तो नायडू ने कहा, ''कांग्रेस खुद ही वायरल पार्टी है.''
यह भी पढ़ें: जीएसटी लॉन्च आयोजन में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस, ना शामिल होने के पीछे बताई ये वजह
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव : चर्चा में आए कई 'नाम', 5 अगस्त को आ जाएंगे नतीजे
Source: IOCL

























