एक्सप्लोरर

Congress CWC Meet: संगठनात्मक सुधार, 26 जनवरी से 'संविधान बचाओ पद यात्रा', कांग्रेस CWC में कौन-कौन से प्रस्ताव हुए पास?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को 'संजीवनी' दी. अब हम 26 जनवरी 2025 से एक साल चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे.

कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस CWC की बैठक हुई. बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि CWC में हमने दो प्रस्ताव पेश किए. पहला महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव. उन्होंने बताया कि कांग्रेस 2025 में संगठनात्मक सुधार कार्यक्रम शुरू करेगी. इसके तहत  हर स्तर पर नेताओं की क्षमता की गहन जांच की जाएगी. इसके अलावा 26 जनवरी 2025 से एक साल चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू की जाएगी. 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, हमारा मानना ​​है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी और यह कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था. इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को हम एक साल तक चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे. 

जयराम रमेश ने कहा, कल बेलगावी में हम 'जय बापू, जय भीम और जय संविधान' रैली आयोजित करेंगे. फिर इसे आगे तक ले जाएंगे. इसके बाद एक साल के लिए 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकालेंगे. इसके तहत हर राज्य के गांव-गांव से शहर शहर तक पदयात्रा निकाली जाएगी. इसमें सभी बड़े नेता शामिल होंगे. इसमें संविधान, आर्थिक व्यवस्था, लोकतंत्र, इलेक्शन कमीशन, अडानी समेत सभी मुद्दे उठाए जाएंगे. 

AAP के अल्टीमेटम पर क्या बोली कांग्रेस?


इंडिया गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की बयानबाजी के सवाल पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, हमें इंडिया गठबंधन की फिक्र है. हम इंडिया गठबंधन के हिमायती हैं. दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर पार्टी अजय माकन पर एक्शन नहीं लेती तो वह इंडिया गठबंधन में शामिल बाकी पार्टियों से कांग्रेस को बाहर करने की मांग करेंगे. 

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया. उन्होंने कहा, 'मतदाता सूची में बड़ा बदलाव किया गया. महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की. इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget