एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- राफेल डील में प्राइवेट कंपनी को 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और उनपर देश से झूठ बोलने का आरोप लगाया.

नई दिल्ली: राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर कांग्रेस निरंतर हमले कर रही है. कांग्रेस ने आज दावा किया कि इस लड़ाकू विमान सौदे के संदर्भ में एक नामी भारतीय समूह की रक्षा कंपनी को 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और उनपर देश से झूठ बोलने का आरोप लगाया.

सुरजेवाला ने कुछ दस्तावेज सामने रखते हुए कहा, 'राफेल सौदे की आए दिन खुलती परतें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री द्वारा बोले गए झूठ की परतें खोल रही हैं. कल्चर ऑफ क्रोनी कैपिटलिज्म (छद्म पूंजीवाद की संस्कृति) मोदी सरकार का डीएनए बन गयी है. इस सौदे से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाए जाने की बू आती है.'

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि फ्रांस के साथ 36 राफेल विमान की खरीद का समझौता होने के बाद इस विमान सौदे से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से लेकर एक निजी भारतीय समूह की रक्षा कंपनी को दिया गया. जबकि यह कंपनी समझौते से 12 दिन पहले पंजीकृत हुई थी और उसके पास विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है.

सुरजेवाला के मुताबिक इस निजी भारतीय कंपनी ने पिछले साल 16 फरवरी को बयान जारी कर कहा कि उसे राफेल से जुड़ा 30,000 करोड़ रुपये का 'ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट' और 1,00,000 करोड़ रुपये का 'लाइफ साइकल कॉन्ट्रैक्ट' मिला है. उन्होंने यह भी दावा किया कि एक सरकारी विज्ञप्ति में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें निजी कंपनी को ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय हितों के साथ हुए खिलवाड़' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए.

सुरजेवाला ने सवाल किया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण देश से क्यों झूठ बोल रही हैं? क्या प्रधानमंत्री स्वीकार करेंगे कि एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीनकर एक निजी समूह को दिया गया? क्या रक्षा मंत्री की अनुमति के बगैर ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट किया गया?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
दो महिलाओं पर हमले का विरोध, दलित, ईसाई समूहों और राजनीतिक दलों का बड़ा प्रदर्शन
2 महिलाओं पर हमले का विरोध, दलित, ईसाई समूहों और राजनीतिक दलों का बड़ा प्रदर्शन
ओवैसी ने गठबंधन से 'एलर्जी' रखने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, बोले- 'हम वोट बैंक नहीं'
ओवैसी ने गठबंधन से 'एलर्जी' रखने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, बोले- 'हम वोट बैंक नहीं'
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget