एक्सप्लोरर

Delhi: 'कांग्रेस कभी विपक्ष के साथ खड़ी नहीं रही...', AAP नेता सौरभ भारद्वाज का हमला

Saurabh Bhardwaj Press Conference: सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि मनीष सिसोदिया को मेंटल टॉर्चर किया जा रहा है ताकि वो झूठा कबूलनामा साइन कर दें."

AAP Attack On Congress: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मुद्दे पर विपक्षी एकजुटता में दरार पड़ चुकी है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का साथ नहीं दिया है, जिससे आम आदमी पार्टी नाराज हो गई है. आप ने अब कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कभी विपक्ष का साथ नहीं देती है. 

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "कांग्रेस कभी भी विपक्ष के साथ नहीं खड़ी होती है और केवल देश को मूर्ख बनाने के लिए बीजेपी के साथ सिर्फ वाकयुद्ध करती है." उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''अगर आप इतिहास देखें तो पाएंगे कि कांग्रेस कभी भी विपक्ष के साथ नहीं खड़ी रही. जब भी राष्ट्रीय मुद्दों पर आवाज उठाने की बात आती है तो कांग्रेस नदारद हो जाती है."

विपक्षी एकता में पड़ी दरार

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि सिसोदिया को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया है. कांग्रेस जो खुद को बड़ा भाई मानती है और कहती है कि अगर कोई विपक्षी गठबंधन बनता है तो वह नेतृत्व करेगी. उसे विपक्षी दलों तक पहुंचना चाहिए था." भारद्वाज ने सवाल किया, "कहां है कांग्रेस?" उन्होंने आगे पूछा, "राहुल गांधी कहां हैं? प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कहां हैं?" कांग्रेस और AAP में दूरियां इस बात का संकेत हैं कि संयुक्त विपक्ष की छतरी के नीचे ये दोनों दल कभी साथ नहीं होंगे.

BJP-कांग्रेस पर लगाया आरोप

भारद्वाज ने आगे कहा, "केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और आप नेताओं की गिरफ्तारी के मुद्दे पर कांग्रेस चुप है. उन्होंने कहा, "ये चाहते हैं कि सभी विपक्षी दलों का अस्तित्व समाप्त हो जाए." उन्होंने कहा, "बीजेपी और कांग्रेस दोनों चाहते हैं कि सिर्फ वे दोनों ही दिखाई दिया करें." आप नेता ने आरोप लगाया, "BJP लगभग एक दशक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जेल भेजने की बात कर रही है. वे कहते रहते हैं कि रॉबर्ट वाड्रा को भी जेल भेजेंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ."

'सिसोदिया को टॉर्चर कर रहे'

भारद्वाज ने कहा, "मनीष सिसोदिया ने अपने वकील के जरिए इस बात का संकेत दिया था. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने गरीब बच्चों के लिए काम किया और आज जब सीबीआई के पास सबूतों का अभाव है, उनके पास एक रुपए की बेईमानी का सबूत नहीं है. इसलिए टॉर्चर कर दबाव बनाया जा रहा है ताकि वो कबूल कर लें."

ये भी पढ़ें-BBC Documentary Row: 'बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा', लंदन में बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget