एक्सप्लोरर

'कान पकड़ कर माफी मांगें', कंगना रनौत के बयान पर भड़की कांग्रेस

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी बस देश में हिंसा फैला रहे हैं.

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि ये आंदोलन के नाम पर बस हिंसा फैला रहे हैं. एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने बताया कि अगर केंद्र मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के समय पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता. कांग्रेस ने बयान पर कहा कि बीजेपी सांसद कान पकड़ कर माफी मांगे.

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि दिल्ली की सीमा पर बैठकर आंदोलन कर रहे किसानों को बीजेपी नेताओं ने बहुत अपशब्द बोले हैं, अब उनकी सांसद अन्नदाताओं को हत्यारा और बलात्कारी भी बोल रहीं हैं . उन्होंने आगे कहा कि अब इसका जवाब हम नहीं बस कुछ दिनों में हरियाणा देगा. राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल खड़े किए गए हैं. ऐसे में ये तो बीजेपी और केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार को जवाब तो देना ही पड़ेगा. अगर ऐसा नहीं है तो यह सांसद कान पकड़ कर माफ़ी मांगे.

सुप्रिया श्रीनेत ने BJP सांसद कंगना रनौत पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि बीजेपी सांसद कंगना रनौत का लेटेस्ट बयान है. जिसमें वो कहती नजर आ रहीं है कि “किसान आंदोलन में लंबी प्लानिंग थी, बांग्लादेश जैसी और इसके पीछे चीन अमेरिका जैसी विदेशी शक्तियों काम कर रहीं हैं."

कंगना रनौत से कांग्रेस नेता ने किए 3 सवाल

सुप्रिया श्रीनेत ने 3 सवाल पूछे. जिसमें पहला उन्होंने पूछा कि क्या यह कंगना जी की निजी राय है या यह BJP और सरकार का मत है? उन्होंने दूसरा प्रश्न पूछा कि क्या बीजेपी और सरकार भी यह मानती है कि अमेरिका और चीन हमारे देश के अंदर अस्थिरता कर रहे है? कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने तीसरा प्रश्न ये पूछा कि अगर मोदी सरकार को लगता है कि विदेशी ताक़तें हमारे देश के अंदरूनी मामलों में दखल दे रहे हैं, तो इसके बारे में क्या कदम उठाये जा रहे हैं?

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, बीजेपी सांसद ने निजी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में आंदोलन कर रहे किसानों पर निशाना साधा. कंगना ने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर पंजाब में हिंसा फैलाई जा रही हैं, इसके अलावा, वहां रेप और हत्याएं जैसी घटनाएं भी हो रही हैं. वो तो किसान बिल वापस ले लिया गया वर्ना इन लोगों ने काफी दूर की प्लानिंग कर रखी थी. वे कुछ भी और किसी भी हद तक जा सकते थे.

 ये भी पढ़ें: इजरायल की स्ट्राइक पर भड़का हिज्बुल्लाह, पलटवार में दाग दिए 320 रॉकेट्स! VIDEO में देखें, कैसे हुई बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget