एक्सप्लोरर

इस्तीफे की अटकलों के बीच कांग्रेस महासचिव ने कहा- 'राहुल गांधी ही पार्टी को सही नेतृत्व दे सकते हैं'

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बड़ा बयान दिया है. पार्टी महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस को सही नेतृत्व दे सकते हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे की अटकलों के बीच उन्होंने कहा है कि पार्टी को राहुल गांधी ही सही नेतृत्व दे सकते हैं. उन्होंने ये बयान शनिवार को दिया. कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे की अटकलों पर अविनाश पांडे ने कहा, "कांग्रेस के नेतृत्व को अगर कोई सही दिशा दे सकता है तो वो राहुल गांधी हैं. उनके नेतृत्व में ही पार्टी के सभी लोग आगे संघर्ष करने के लिए तैयार हैं." कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, "राहुल गांधी ने अग्रिम पंक्ति में रहकर एक विपक्षी नेता की सशक्त भूमिका निभाई है. उन्होंने जो दिन-रात मेहनत की है, उसका मकसद सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करना नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं को बचाना भी है." कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाते हुए चुनाव को भावनात्मक मुद्दों की ओर ले गई. इससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हुआ. अविनाश पांडे ने कहा, "बीजेपी ने चुनाव को राष्ट्रपति प्रणाली वाला बनाया. निश्चित तौर पर परिणाम हमारी अपेक्षा के विपरीत हैं. इस रिजल्ट का देश की राजनीति और कांग्रेस पर क्या असर होगा, इस पर चिंतन करने की जरूरत है." बता दें कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी इस बार 52 सीटों पर सिमट गई है. 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया. बीजेपी ने अकेले इस बार 303 सीटें जीती हैं. देश में सबसे अधिक बिहार की जनता ने दबाया NOTA का बटन, यहां जानें अन्य राज्यों के आंकड़े DA के चुने गए नए सांसदों की बैठक आज, पीएम मोदी को औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा सूरत: कोचिंग सेंटर में लगी आग से 19 बच्चों समेत 20 की मौत, पीड़ित परिवारों को ₹4-4 लाख के मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget