एक्सप्लोरर

Congress Foundation Day: कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहरा रहीं थीं सोनिया गांधी, रस्सी खींचते ही हाथों में गिरा-Video

Congress Foundation Day: जिस वक्त पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने के लिए पोल में बंधी रस्सी को खींचा कि अचानक झंडा गिरकर हाथों में आ गया.

Congress 137th Foundation Day: कांग्रेस की 137वीं स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रगान से पहले पार्टी का झंडा फहराने के लिए पोल से बंधी रस्सी को खींचा. लेकिन, झंडा अचानक सोनिया गांधी के हाथों में आकर गिरा. ऐसा रस्सी से झंडा ठीक तरीके से नहीं बंधने की वजह से हुआ. हालांकि सोनिया गांधी, पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल ने तुरंत ही झंडा अपने हाथों में थाम लिया.

बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा और सोनिया गांधी ने झंडा फहराया. पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य लोग उपस्थित थे. कांग्रेस अध्यक्ष इस घटना से काफी परेशान नजर आईं और दूसरी बार झंडा फहराने की तैयारी से पहले वह एक पार्टी कार्यकर्ता से यह पूछताछ करते हुए भी दिखीं कि इस बार झंडा ठीक से लगाया गया है या नहीं.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की तथा समारोह के आयोजन के प्रभारी लोगों से भविष्य में और अधिक सावधान रहने को कहा. कांग्रेस प्रबंधकों ने आमतौर पर पार्टी मुख्यालय में नजर आने वाले छोटे ध्वज स्तंभ के बजाय इस बार स्टील का एक ऊंचा स्तंभ लगाया था.

सोनिया ने कहा- पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव संघर्ष

सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है. इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे. सोनिया गांधी ने कहा कि, हमारे प्यारे देशवासियों और कांग्रेस के जांबाज साथियों आज हम सब 137 साल पुरानी अपनी कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं. कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली. आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया.

बीजेपी पर हमला

सोनिया गांधी ने इस मौके पर बीजेपी पर भी करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि इतिहास को झुठलाया जा रहा है.हमारी विरासत गंगा-जमुना संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश हो रही है. देश का आम नागरिक असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है. लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चलाई जा रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे वक्त में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती. देश की विरासत को किसी को भी नष्ट करने की इजाजत नहीं देगी. आम जनमानस के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, देश विरोधी, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष करेगी, हर कुर्बानी देगी. उन्होंने कहा, आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर एक-एक कांग्रेस जन को यही संकल्प लेना है और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget