एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने की बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग, शुक्रवार तक नोटिस का देना है जवाब

सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों को नोटिस जारी किया गया है.बागी विधायकों को शुक्रवार तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है.जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय सुनवाई कर फैसला कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली/जयपुर: कांग्रेस ने बागी सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की है. हालांकि, पार्टी ने फिर कहा है कि पायलट और दूसरे बागी विधायकों के लिए दरवाजे खुले हैं.

पायलट और 18 विधायकों को नोटिस जारी

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि कांग्रेस की शिकायत पर बुधवार को 19 विधायकों को नोटिस भेजा गया है और सभी विधायकों को शुक्रवार तक नोटिस का जवाब देना है. यह नोटिस मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की ओर से की गई शिकायत के आधाार पर जारी की गई. नोटिस में कहा गया है कि विधायक अगर लिखित टिप्पणी या जवाब नहीं देते हैं तो याचिका पर एक पक्षीय सुनवाई कर फैसला कर दिया जाएगा.

विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग

विधायकों को जारी नोटिस उनके निवास के बाहर भी चस्पा किए गए हैं और इनमें से कई नोटिस सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक दल की हालिया बैठकों से अनुपस्थित रहने पर पार्टी ने पालयट से उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पद पहले ही छीन लिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए बुधवार को दावा किया कि पायलट सीधे तौर पर बीजेपी के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे. उन्होंने खरीद फरोख्त की कोशिश के सबूत होने की भी बात कही. इस बीच, कांग्रेस ने बागी विधायकों के पार्टी में वापस आने के स्पष्ट संकेत दिया है.

पायलट के लिए दरवाजे अभी भी खुले-कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने ट्वीट किया, ‘‘पायलट के लिए पार्टी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, भगवान उनको सद्बुद्धि दे और उन्हें उनकी गलती समझ आए. मेरी प्रार्थना है कि बीजेपी के मायावी जाल से पायलट बाहर निकलें.’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर उन्हें बीजेपी में नहीं जाना है तो हरियाणा सरकार का आतिथ्य त्याग दें और वापस अपने घर जयपुर लौट आएं. इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से पायलट को याद दिलाया गया कि नेता के रूप में उन्हें जितना प्रोत्साहन पार्टी ने दिया, वैसा कांग्रेस या बीजेपी में शायद ही किसी को मिला हो. हालांकि पायलट खुद बीजेपी में शामिल होने संबंधी अटकलों को खारिज कर चुके हैं. उन्होंने राजस्थान के कुछ नेताओं पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. इस बीच, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि सचिन पायलट और बीजेपी के नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है.

लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर मंत्री के बेटे को आड़े हाथों लेने वाली पुलिस कांस्टेबल ने कहा- मैं इस्तीफा दे चुकी हूं

NH2 का परिचालन कभी भी हो सकता है बंद, एनएचआई ने अधिकारियों के नाम जारी किया पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
NEET-UG के पैटर्न में होगा बड़ा बदलाव, SC में सरकार ने बताया प्लान
NEET-UG के पैटर्न में होगा बड़ा बदलाव, SC में सरकार ने बताया प्लान
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- 'जनता की डिमांड...'
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget